VIDEO: गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई करने पर रवि शास्त्री ने पूछा सवाल- रोज कितने दूध पीते हो? 72 छक्के जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी का सुनिए जवाब
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारत में ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। रवि शास्त्री ने उनके फिटनेस को लेकर कुछ सवाल किए, अब वैभव का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया। IPL में RCB की यह लगातार दूसरी जीत थी। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। IPL का खिताब भले ही RCB ने जीता, मगर इस सीजन में एक खिलाड़ी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो है 15 साल का युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। शानदार बल्लेबाजी के दम पर इस खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप के साथ-साथ सबसे ज्यादा अवार्ड भी अपने नाम किया। अवार्ड प्रेजेंटेशन के दौरान रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर कुछ सवाल किए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारत में ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। आज पूरे देश में हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है। शानदार बल्लेबाजी के उन्हें ऑरेंज कैप समेत पांच बड़े अवार्ड मिले। आईपीएल के इस सीजन में वैभव मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी चुने गए। अवार्ड सेरेनमी के दौरान रवि शास्त्री ने उनकी फिटनेस और सफलता को लेकर कुछ सवाल किए। वैभव ने अपनी फिटनेस को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका जवाब वायरल हो गया।
रवि शास्त्री के सवाल पर वैभव का जवाब वायरल
प्रेजेंटेशन समारोह में कमेंटेटर रवि शास्त्री ने वैभव से मजाकिया अंदाज में पूछा, “आप गेंदबाजों की तो ऐसी पिटाई करते हो, आउट ऑफ फैशन! बताओ अब रोजाना कितना दूध पीते हो?” इस सवाल पर वैभव सूर्यवंशी की हंसी छूट गई और उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैं अब दूध नहीं पीता।' यह जवाब तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इतने अवार्ड रखने के लिए लिए अलमारी खरीद लो-रवि शास्त्री
वहीं, ऑरेंज कैप समेत पांच बड़े अवार्ड जीतने पर शास्त्री ने मजाक करते हुए वैभव से कहा कि इतने सारे अवॉर्ड्स रखने के लिए अब उन्हें बड़ी अलमारी खरीद लेनी चाहिए। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में कुल 16 मैच खेलते हुए 776 रन बनाए। उन्होंने एक शतक जड़ा, जबकि दो मौकों पर मात्र 4 रन के अंतर से शतक चूक गए। प्लेऑफ में उनका प्रदर्शन और भी लाजवाब रहा। एलिमिनेटर में 97 रन और क्वालीफायर-2 में 96 रन की शानदार पारियां खेलीं।
Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए ये अवार्ड
इस सीजन उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए, जो एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने पर वैभव को सिएरा कार गिफ्ट में मिली है।
- ऑरेंज कैप
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) ऑफ द सीजन
- सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
इस सीजन से क्या-क्या सीखे वैभव?
अवार्ड लेते समय जब रवि शास्त्री ने वैभव से सवाल किए किए इस सीजन में आपने सबसे ज्यादा आपने क्या सीखा? जबाव में वैभव ने कहा,“मुझे सीख मिली कि मैच की स्थिति के अनुसार खेलना बहुत जरूरी है, हर समय एक जैसे नहीं खेल सकते।” हालांकि उन्होंने अपनी आक्रामक स्टाइल पर भी जोर देते हुए कहा कि अगर पहली गेंद उनकी रेंज में हो तो वे उसे मारने की पूरी कोशिश करते हैं।