IPL 2026 फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, होटल लौटते समय हादसा, बाल-बाल बची टीम

Gujarat Titans: फाइनल में मिली हार से हताश गुजरात की टीम जब अपने होटल वापस लौट रही थी, इसी दौरान उनकी बस आग की चपेट में आ गई। बस में आग लगने के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat Titans Bus Catches Fire
गुजरात टाइटंस टीम की बस में लगी आग | Image: Social Media

Gujarat Titans Team Bus Catches Fire: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 फाइनल मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली हार के बाद टीम को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी। हालांकि, सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें शुभमन गिल की टीम को 5 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया।

हार के बाद होटल लौट रही थी टीम

फाइनल में मिली हार से हताश गुजरात की टीम जब अपने होटल वापस लौट रही थी, इसी दौरान उनकी बस आग की चपेट में आ गई। मीडिया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, बीच रास्ते में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसके बाद बस से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति को देखते हुए टीम प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने फौरन ही बस में मौजूद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।  

सभी खिलाड़ी सुरक्षित

आग लगने की वजह से खिलाड़ियों को करीब एक घंटे तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। टीम मैनेजमेंट ने दूसरी बस का इंतजाम किया, जिसके बाद वे सभी होटल पहुंचे। हादसे में किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।  

Advertisement

दूसरी बार चैंपियन बनने से चूकी गुजरात टाइटंस

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का सफर शानदार रहा। क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर शुभमन गिल की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। 

गुजरात के कप्तान गिल ने फाइनल में 10 रन की पारी खेली जबकि साई सुदर्शन ने 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। निशांत सिंधू ने 20 रन और जोस बटलर ने 19 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम 20 ओवर में महज 155 रन ही बना पाए। इस स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी बैंगलोर की टीम ने 18वें ओवर में जीत हासिल कर ली। विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली और लगातार दूसरी बार RCB आईपीएल चैंपियन बनी। गुजरात टाइटंस के पास अपने होमग्राउंड पर दूसरी बार IPL का खिताब जीतने का मौका था, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूसरी बार IPL चैंपियन बनने के बाद RCB का जोशीला जश्न, अनुष्का संग थिरके विराट कोहली, टी-शर्ट पर लिखा खास मैसेज VIRAL
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड