IPL 2026: हार्दिक-ऋषभ डांस मोड में तो अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, VIRAL PHOTOS
IPL 2026 Captains: आईपीएल मैच से पहले बुधवार, 25 मार्च को आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में एक साथ दिखाई दिए। इस बीच सभी कप्तानों ने जमकर मस्ती-धमाल की।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2026 Captains: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का रोमांस शुरू होने वाला है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। आईपीएल का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है और पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल मैच स्टार्ट होने से पहले बुधवार, 25 मार्च को आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेड क्वार्टर मुंबई में एक साथ इकट्ठा हुए। आपको बता दें कि सभी 10 कप्तान BCCI की एक खास मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस बीच ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर, रियान पराग, ईशान किशन और अक्षर पटेल समेत सभी 10 कप्तानों की मस्ती वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया।
IPL इतिहास में सभी कप्तान भारतीय
आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में एकत्रित हुए, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वहीं, एक फोटो म,एन ऋषभ पंत, रियान पराग, श्रेयस अय्यर, रहाणे और ऋतुराज गायकवाड एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
जब सभी 10 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में एकत्रित हुए, तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए ऐतिहासिक क्षण भी रहा, क्योंकि 19 साल के इतिहास में पहली बार कप्तानों की मीटिंग में एक भी विदेशी कप्तान नहीं दिखा। हालांकि, SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं, लेकिन उनकी चोट के कारण ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर, रियान पराग, ईशान किशन और अक्षर पटेल भी मस्ती मोड में देखे गए।
Advertisement
हार्दिक-ऋषभ डांस मोड में दिखे
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत एक फोटो में डांस मोड में दिखाई दिए। वहीं, एक फोटो में ईशान किशन बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार का लंबे बालों वाला लुक बहुत शानदार लग रहा है।
IPL का दूसरा शेड्यूल कब आएगा?
BCCI ने शुरू में सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया था, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ दिन पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा था कि विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। हालांकि, अभी तक जारी नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च से पहले दूसरे फेज का ऐलान कर दिया जाएगा।