IPL 2026: आईपीएल के नियमों में होगा बदलाव? BCCI के साथ कप्तानों की बैठक खत्म, शुभमन गिल ने बताया क्या हुआ, VIDEO
IPL 2026: आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च शुरू होने वाला है। इससे पहले बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के सभी 10 कप्तानों के बीच बुधवार को मुंबई में खास बैठक हुई। आइए जानते हैं मीटिंग को लेकर GT के कप्तान ने क्या बोला।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का सीजन शुरू होने जा रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। आईपीएल का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है और पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
28 मार्च से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार, 25 मार्च को आईपीएल के सभी 10 कप्तानों के साथ खास बैठक की। रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में कई विशेष मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बीच मीटिंग के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के कहा 'मीटिंग बहुत अच्छी रही।'
क्या हट जाएगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आईपीएल के सभी टीमों के कप्तानों के बीच हुई मीटिंग से पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि आईपीएल 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम हट सकता है। बताया जा रहा है कि मीटिंग में बैट के आकार की जांच, रिटायर्ड आउट के निर्णय, लार के इस्तेमाल और एक ओवर में दो बाउंसर जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से बही कुछ नहीं कहा गया है कि मीटिंग में किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
पिछले संस्करण हुए थे महत्वपूर्ण फैसले
आईपीएल के पिछले संस्करण की मीटिंग में कई जरूरी फैसले लिए गए थे, जिसमें लार के इस्तेमाल की अनुमति देने का निर्णय अहम था। पिछले सीजन की मीटिंग में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को 10 ओवरों के बाद एक बार गेंद बदलने के विकल्प का भी फैसला किया गया था। हालांकि, गेंद बदलना है या नहीं, इसका फैसला अंपायर का होगा।
Advertisement
मीटिंग के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल ने क्या बोला?
इंडियन प्रीमियर लीग के कप्तानों के साथ BCCI की मीटिंग खत्म होने के बाद गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान कप्तान शुभमन गिल और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या मीटिंग में शामिल होने के बाद जाते हुए देखे गए। इस बीच मीडिया ने जब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से पूछा कि मीटिंग कैसी रही तो उन्होंने कहा 'मीटिंग बहुत अच्छी रही।'
IPL का दूसरा शेड्यूल कब आएगा?
BCCI ने शुरू में सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम इसलिए जारी किया था, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ दिन पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा था कि विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। हालांकि, अभी तक जारी नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च से पहले दूसरे फेज का ऐलान कर दिया जाएगा।