IPL 2026: 38 मैचों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई तेज, कौन है रन और विकेट का नया किंग?
Orange-Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 38 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल के 39वें मुकाबले में 27 अप्रैल को DC और RCB आमने-सामने होंगे। आइए जान लेते हैं ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Orange-Purple Cap: फैंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की खुमारी बढ़ती जा रही है। सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। जैसे-जैसे आईपीएल बढ़ रहा है वैसे-वैसे फैंस के बीच और भी अधिक रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस लीग में बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस बीच ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। हर मैच में कोई न कोई बड़ा उलटफेर हो जाता है और ऑरेंज और पर्पल कैप एक से दूसरे खिलाड़ी के सिर सज जाती है। फिलहाल, ऑरेंज की रेस में SRH के अभिषेक शर्मा आगे चल रहे हैं और पर्पल कैप की रेस में चेन्नई के अंशुल कंबोज आगे चल रहे हैं।
अभिषेक शर्मा के सिर ऑरेंज कैप
ऑरेंज कैप की बात करें तो सनराइज हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सिर पर है। इस सीजन में उन्होंने अभी तक जमकर रन बनाए हैं। इस सीजन में अभिषेक ने अभी तक 8 मुकाबलों में 54.29 की औसत और 212.29 की स्ट्राइक रेट से वे 380 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर DC के केएल राहुल और तीसरे नंबर पर RR से वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं।
IPL 2026 ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट
- अभिषेक शर्मा SRH 8 मैच 380 रन
- केएल राहुल DC 7 मैच 357 रन
- वैभव सूर्यवंशी RR 8 मैच 357 रन
- हेनरिक क्लासेन SRH 8 मैच 349 रन
- शुभमन गिल GT 7 मैच 330 रन
अंशुल कंबोज के पास ऑरेंज कैप
ऑरेंज कैप की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग (CSK) के गेंदबाज अंशुल कंबोज के सिर पर है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को खूब परेशान किया है। इस सीजन में अभी तक 8 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किया है. इस सीजन में उनके बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। वहीं, दूसरे नंबर पर SRH के ईशान मलिंगा और तीसरे नंबर पर RR से जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं।
Advertisement
IPL 2026 पर्पल कैप होल्डर लिस्ट
- अंशुल कंबोज CSK 8 मैच 14 विकेट
- ईशान मलिंगा SRH 8 मैच 14 विकेट
- जोफ्रा आर्चर RR 8 मैच 13 विकेट
- प्रिंस यादव LSG 8 मैच 13 विकेट
- कगिसो रबाडा GT 8 मैच 13 विकेट