अपडेटेड 30 May 2025 at 21:39 IST

IPL 2025: एलिमिनेटर मुकाबले में खूब गरजा रोहित शर्मा का बल्ला, रिकॉड्स की लगाई झड़ी, रनों के मामले में सिर्फ विराट कोहली से पीछे

GTvMI: गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है। 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान रोहित IPL में 7000 रन बनाने वाले और 300 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma
Rohit Sharma | Image: @IPL

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बरसा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने 50 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। रोहित इस अहम मुकाबले में 162 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

मुंबई के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित ने शुरूआत से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने महज 28 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जो कि उनके आईपीएल करियर का 47वां पचासा था।

आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने अपनी 81 रनों की पारी के दौरान दो नए कीर्तिमान भी अपने खाते में जोड़ लिए। रोहित आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल को 271 मैचों में 7018 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। रनों को मामले में सिर्फ विराट कोहली ही रोहित शर्मा से आगे हैं। विराट ने 266 मैचों में 39.53 की औसत से 8618 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ अपनी पारी में 4 छक्के लगाए और इस कीर्तिमान को अपने नाम किया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल का नाम है, उन्होंने IPL में 357 लगाए हैं। 

Advertisement

एलिमिनेटर मुकाबले में MI-GT की प्लेइिंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइिंग XI: रोहित शर्मा, जे बेयरस्टो (विकेटकीपर), टी वर्मा, एस यादव, एन धीर, एच पंड्या (कप्तान), आर बावा, एम सेंटनर, टी बाउल्ट, जे बुमराह, आर ग्लीसन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: एस गिल (कप्तान), एस सुदर्शन, के मेंडिस (विकेटकीपर), एस खान, डब्ल्यू सुंदर, आर तेवतिया, आर खान, एस किशोर, जी कोएत्ज़ी, एम सिराज, पी कृष्णा

इसे भी पढ़ें: IPL- T20 का ये खेल कैसे बना भारत का 'नया त्योहार'?
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 May 2025 at 21:31 IST