IPL 2025: T20 का ये खेल कैसे बना भारत का 'नया त्योहार'? अमेरिकी लीग को पीछे छोड़ बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

पिछले कुछ सालों में खेल एक ऐसा उद्योग बन गया है, जो हर साल अरबों डॉलर का व्यापार करता है। IPL ने कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। क्रिकेट के इस प्रारूप में मैदान पर जोरदार एक्शन देखने को मिलता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Premier League is a reason to celebrate
IPL कैसे बना भारत का 'नया त्योहार'? | Image: AP

IPL 2025 : भारत 140 करोड़ की आबादी वाला क्रिकेट का दीवाना देश है। दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारत में चल रही है। IPL में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी शामिल होते हैं और करोड़ों टीवी दर्शक उनका खेल बड़े चाव से देखते हैं। IPL आज सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए पैसा कमाने का बड़ा मौका है। IPL खेल के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है, जो अरबों रुपये का कारोबार करता है।

क्रिकेट के इस प्रारूप में मैदान पर जोरदार एक्शन देखने को मिलता है। वहीं 20-20 क्रिकेट ने ऑफ-फील्ड मनोरंजन में भी विकास किया है। एक ओर जहां पोडियम पर नाचती चीयरलीडर्स दिखती हैं, तो डेक के पीछे बैठकर धुनें बजाने वाले डीजे और फैंसी ड्रेस थीम, ये सभी T-20 गेम का हिस्सा हैं। जो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और अपने घर मोबाइल-TV पर मैच देख रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक नया अंदाज है। IPL ने क्रिकेट को मनोरंजन के साथ जोड़कर एक नया आयाम दिया है, जिसमें बॉलीवुड सितारे और उद्योगपति शामिल होते हैं। यह न केवल खेल बल्कि ब्रांडिंग, विज्ञापन और मीडिया का भी एक बड़ा मंच है।

(PC-AP)

65 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल

IPL भारत में आयोजित होने वाला एक पेशेवर 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसे 2008 में BCCI ने शुरू किया गया था। यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय और कमाऊ क्रिकेट लीग में से एक है, जो हर साल मार्च से मई के बीच आयोजित होती है। IPL 2025 में 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), और गुजरात टाइटंस (GT) शामिल हैं।

IPL की हर टीम में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होते हैं, जो खेल को अधिक रोमांचित बनाते हैं। इस साल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के 65 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर टूर्नामेंट में भारत के हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए हैं।

Advertisement
(PC-AP)


IPL ने कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। इसमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम शामिल हैं। IPL की सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। जिन्होंने 5-5 बार खिताब जीता है।

  • सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: विराट कोहली 
  • सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज: युजवेंद्र चहल
(PC-AP)

दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग

पिछले कुछ सालों में खेल एक ऐसा उद्योग बन गया है, जो हर साल अरबों डॉलर का व्यापार करता है। क्रिकेट हो या फुटबॉल, खेल हर पीढ़ी का मनोरंजन करते रहे हैं। IPL, 9 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छूने के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग है। पहले नंबर 18 बिलियन डॉलर के साथ National Football League (NFL) है। NFL संयुक्त राज्य अमेरिका में अमेरिकन फुटबॉल की एक पेशेवर लीग है। इसमें 30 टीम हिस्सा लेती हैं और IPL में 10 टीम।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Dance: जब बीच मैदान पर ठुमके लगाने लगे विराट कोहली, 'अंखियों से गोली मारे...' गाने पर किया डांस; VIDEO हुआ Viral

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड