अपडेटेड 30 April 2025 at 11:00 IST
IPL 2025: मैच हारने के बाद कुलदीप यादव ने बीच मैदान रिंकू सिंह को मारा थप्पड़, 1 के बाद एक जड़े चांटे; VIDEO वायरल
कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। रिंकू इसके बाद थोड़े नाराज भी नजर आए।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025: मंगलवार (29 अप्रैल 2025) को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वह 190 रन ही बना सके और दिल्ली की टीम इस तरह 14 रन से मैच हार गई। मैच के बाद एक अजीबो-गरीब घटना हुई। कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। रिंकू इसके बाद थोड़े नाराज भी नजर आए। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक साथ इकट्ठा होकर बातचीत कर रहे थे। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह भी एक साथ थे और दोनों बातचीत कर रहे थे लेकिन तभी कुलदीप यादव ने मजे मजे में रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया।
रिंकू सिंह इस घटना के बाद नाराज भी नजर आए और वह कुछ कहते हुए भी नजर आए। हालांकि, इसके बाद भी कुलदीप यादव ने एक और थप्पड़ मारना चाहा। लेकिन रिंकू ने अपना फेस पीछे कर लिया था। सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो कुछ लोग कुलदीप यादव के इस व्यवहार को गलत बता रहे हैं। हालांकि कुलदीप के थप्पड़ मारने के बाद रिंकू थोड़े नाराज जरूर नजर आए थे। जिससे थोड़ा सा बवाल जरूर मचा हुआ है।
क्या रहा मैच का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से कदम रख लिया है। दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन ये फैसला शुरुआती ओवरों में गलत साबित हुआ।
Advertisement
केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और रहमानुल्ला गुरबाज ने तूफानी शुरुआत की और पावरप्ले में ही 79 रन जोड़ दिए। नरेन ने 39 रन तो गुरबाज ने 26 रन की पारी खेली। इसके बाद विप्रज और अक्षर ने टीम की पारी को संभाला। केकेआर ने दिल्ली को 206 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 190 रन बना सकी। दिल्ली की टीम के लिए फाफ ने सबसे ज्यादा रन (62) बनाए।
खास नहीं रहा रिंकू का प्रदर्शन
Advertisement
रिंकू सिंह का बल्ला इस आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं चला है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 25 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा। इस सीजन में रिंकू का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने रिटेन किया था। 10 मैचों में उन्होंने 33.80 की औसत और 145.68 के स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए हैं।
उन्होंने इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उनका टॉप स्कोर नाबाद 38 रन है। डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उन्होंने 10 में से चार मैच जीते हैं। उनके चार लीग मैच बाकी हैं। उन्हें क्वालीफाई करने के लिए सभी मैच जीतने होंगे। ऐसे में रिंकू सिंह को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 April 2025 at 11:00 IST