Advertisement
LIVE-BLOG

Updated March 28th, 2024 at 23:38 IST

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार, राजस्थान ने 12 रन से दी शिकस्त

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 में लगातार दूसरा मैच गंवा दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली ये टीम गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 रन से हार गई।

Reported by: DINESH BEDI
Rajasthan royals beat Delhi Capitals
दिल्ली कैपिटल्स की IPL 2024 में लगातार दूसरी हार | Image: IPL
11: 36 IST, March 28th 2024

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2024 में लगातार दूसरी हार मिली है। जयपुर में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी है। मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जिसमें दिल्ली को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने दिल्ली को 186 रन का टारगेट दिया, लेकिन पंत की ये टीम 173 रन ही बना पाई। 

10: 04 IST, March 28th 2024

नांद्रे बर्गर की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया है। बर्गर ने मिचेल मार्श के बाद रिकी भुई को आउट किया है। 

Advertisement
9: 33 IST, March 28th 2024

रियान पराग की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 185 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। पराग ने 45 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 84 रन की आतिशी पारी खेली है।

 

8: 46 IST, March 28th 2024

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद विकेट गंवा बैठे हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें शिकार बनाया है। 

Advertisement
8: 41 IST, March 28th 2024

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। कुलदीप यादव ने जोस बटलर को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया है और बाहर का रास्ता दिखाया है।

8: 06 IST, March 28th 2024

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स शानदार गेंदबाजी कर रही है। दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा दिया है। खलील अहमद ने कप्तान संजू सैमसन का विकेट चटकाया है। वो 15 रन बनाकर आउट हुए हैं। 30 के स्कोर पर राजस्थान ने दूसरा विकेट खोया है। 

Advertisement
8: 02 IST, March 28th 2024

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दे दिया है। मुकेश कुमार ने यशस्वा जायसवाल को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई है। 

7: 03 IST, March 28th 2024

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024 के दूसरे मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। 

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 19:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo