अपडेटेड 7 May 2023 at 22:30 IST

IPL में Yashasvi का नया कीर्तिमान, 1000 रन पूरा करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने

Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच में यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंद में 35 रन बनाए।

Follow : Google News Icon  
Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal | Image: self

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच में यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंद में 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी छोटी पारी में ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इस टूर्नामेंट में वो 1000 रन पूरा करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल इस मामले में केवल ऋषभ पंत से पीछे रह गए हैं। ऋषभ पंत ने यह रिकॉर्ड 20 साल की उम्र में बनाया था, जबकि यशस्वी को यह रिकॉर्ड बनाने में 21 साल 130 दिन का समय लगा। 

यशस्वी के नाम एक और रिकॉर्ड

यशस्वी पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और संजू सैमसन सहित कई आईपीएल स्टार को हराकर उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल साल 2020 में लीग में अपनी पहली शुरुआत के बाद से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं और इस टूर्नामेंट में भी वो बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 477 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में वो केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (511) से पीछे हैं।

  • ऋषभ पंत- 20 साल, 218 दिन
  • यशस्वी जायसवाल- 21 साल, 130 दिन
  • पृथ्वी शॉ- 21 साल, 169 दिन
  • संजू सैमसन- 21 साल, 183 दिन
  • शुभमन गिल- 21 साल, 222 दिन

यह भी पढ़ेंः GT Vs LSG: जल्दबाजी में उल्टी पैंट पहनकर मैदान में पहुंच गए ऋद्धिमान साहा, सोशल मीडिया पर हो रही मीम्स की बरसात

Advertisement

चौथे स्थान पर है राजस्थान

2023 में जायसवाल की तूफानी पारी को देखकर उनके कई फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें भारतीय टी20I टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 के टेबल में पांच जीत और अपने 10 मैचों में उतने ही हार के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने 18 गेंदों में ही 2 छक्के और 5 चौकों के साथ 35 रन बनाए। वो कुछ देर और टिक जाते तो आज भी उनकी पारी यादगार हो सकती थी।

यह भी पढ़ेंः क्या गांगुली और Virat Kohli के बीच मिट गईं दूरियां? हाथ मिलाकर किया झगड़े को खत्म

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 May 2023 at 22:30 IST