IPL 2011 में एक टीम के मालिक ने ड्रेसिंग रूम जाकर किया था काला जादू... SRH Vs CSK मैच में हुआ नींबू वाला टोटका, ललित मोदी का सनसनीखेज दावा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मौजूदा सीजन मैदान पर नहीं, बल्कि अंधविश्वास के साये में चर्चा का केंद्र बन गया है।

lalit modi
ललित मोदी | Image: X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मौजूदा सीजन मैदान पर नहीं, बल्कि अंधविश्वास के साये में चर्चा का केंद्र बन गया है। 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए रोमांचक मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में स्टैंड्स में बैठा एक फैन 'नींबू वाला टोटका' करता नजर आ रहा है। इससे भीआश्चर्यजनक की बात ये थी कि उसी पल SRH के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी और CSK के धुरंधर शिवम दुबे को पवेलियन भेज दिया।

इस वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। इसके तुरंत बाद एक चिट्ठी भी वायरल हो गई, जिसमें कथित तौर पर CSK ने BCCI को इस 'टोटके' की शिकायत दर्ज कराई बताई जा रही थी। लेकिन IPL के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए मोदी ने लिखा, "यह नकली लग रहा है, लेकिन एक टीम के मालिक ने ऐसी ही हरकत की थी।"

ललित मोदी का सनसनीखेज खुलासा

मोदी ने आगे अपनी पोस्ट में 2011 IPL सीजन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक प्रमुख फ्रेंचाइजी के मालिक ने विरोधी टीम के खिलाफ काला जादू का दांव खेला था। ललित मोदी ने X  पर लिखा "मुझे याद है, मैंने एक पोस्ट में इसका जिक्र किया था। वह मालिक खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर टोटके कर रहा था"। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के पक्के सबूत हाथ लगने पर उन्होंने तत्काल विरोधी टीम मालिकों को आगाह कर दिया था।

Advertisement

जब ये घटना हुई थी और उन्हें पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने जैसा तय किया है, उसके अनुसार वह उस फिल्म या टीवी सीरीज में ये खुलासा करेंगे कि इस तरह की सारी हरकतें किसने की थी।

ये है वायरल हो रहा वो VIDEO

Advertisement


गौरतलब है कि यह विवाद IPL की चमक-दमक वाली दुनिया में अंधविश्वास की घुसपैठ को उजागर कर रहा है। प्रशंसक और विशेषज्ञ अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या क्रिकेट के इस महाकुंभ में तंत्र-मंत्र की गुंजाइश है? BCCI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें- जापान में जोरदार भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता, भारी नुकसान की आशंका; सुनामी का अलर्ट जारी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड