IPL को लेकर अंदर की खबर, खत्म हो जाएगा ये बड़ा रूल; रोहित से लेकर सिराज तक कर चुके हैं आलोचना

IPL के मौजूदा सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। आए दिन रोमांचक मैच और नए रिकॉर्ड देखने को मिल रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आई है कि अगले सीजन एक रूल खत्म हो जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Impact Player Rule Will End from ipl next season
अगले सीजन से खत्म हो जाएगा IPL का ये बड़ा रूल | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन पीक पर है। नॉकआउट चरण के करीब आने से टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर है। इस बीच IPL को लेकर बड़ी और अंदर की खबर आई है। दरसअल IPL के अगले सीजन से एक बड़ा रूल खत्म हो सकता है।

IPL का ये वो नियम है, जिसकी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से लेकर कई खिलाड़ी और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स सरेआम आलोचना कर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर IPL का ये ऐसा कौन सा रूल है, जो अगले साल शायद ही दिखे।

खत्म हो जाएगा इंपैक्ट प्लेयर रूल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले साल से इंपैक्ट प्लेयर नियम को खत्म कर सकता है। क्रिकेट को रोचक बनाने और इसका रोमांच बढ़ाने के लिए अक्सर समय-समय पर नए नियम लाए जाते हैं और इसी मकसद के साथ BCCI ने 2023 में IPL में इंपैक्ट प्लेयर नियम को लागू किया था, लेकिन BCCI को पिछले एक साल में इस रूल का कुछ अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। इस सीजन तो ये रूल बहुत ज्यादा सवालों के घेरे में आ गया है, जिसके कुछ ठोस कारण भी हैं। आखिर मौजूदा IPL सीजन में इंपैक्ट प्लेयर नियम पर इतने सवाल क्यों उठ रहे हैं, आइए हम आपको इसकी वजह बताते हैं।

Advertisement

रोहित ने खुलेआम की आलोचना

IPL के मौजूदा सीजन के बीच एक इंटरव्यू में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से इस नियम को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में रोहित ने साफ-साफ कहा था कि वो इस रूल के फैन नहीं है। उन्हें ये नियम पसंद नहीं है। रोहित ने उदाहरण देते हुए कहा था कि शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, जो हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। इसी तरह RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इसको लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपील की थी कि इस नियम को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इसने गेम को बल्लेबाजों की तरफ झुका दिया है। 

Advertisement

वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने तो दो टूक कह दिया था कि इस नियम से कामचलाऊ ऑलराउंडर मिल रहे हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी इस नियम पर सवाल उठा चुके हैं। पोंटिंग ने कहा था कि ये नियम फैंस के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए नहीं। 

इन सभी सवालों के बाद IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मौजूदा IPL सीजन खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंपैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा करेगा। 

एक नजर पर IPL के इंपैक्ट प्लेयर रूल पर

IPL में चल रहा इंपैक्ट प्लेयर रूल भारत के प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से लिया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 में इस नियम को लागू किया गया था, जिसके बाद इसे IPL में लागू किया गया। इस नियम के तहत हर IPL टीम को एक इंपैक्ट प्लेयर को मैच के दौरान कभी भी किसी भी परिस्थिति के अनुसार शामिल कर सकती है। IPL के इस रूल के मुताबिक दोनों ही टीमों को प्लेइंग-11 के अलावा 5-5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं, जिनमें से किसी एक को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया जा सकता है। ये बल्लेबाज भी हो सकता है और गेंदबाज भी, हालांकि इंपैक्सट प्लेयर का इस्तेमाल पूरे मैच के दौरान नहीं किया जा सकता। 

ये भी पढ़ें- IPL2024: गुजरात पर बरसे कोहली, CSK के कप्तान रुतुराज का कर दिया नुकसान

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड