अपडेटेड 20 March 2026 at 20:18 IST

RCB vs SRH: इंतजार खत्म हुआ! ओपनिंग मैच के लिए टिकट बुकिंग हुई शुरू, यहां जानें बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

RCB vs SRH IPL Tickets: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीजन का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है और फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच RCB बनाम SRH के बीच खेला जाएगा।

Follow : Google News Icon  
 how to book rcb vs srh tickets
RCB vs SRH ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया | Image: Insta/rcb

RCB vs SRH IPL Tickets: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े इस मेगा टूर्नामेंट के आगाज में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। ऐसे में कई लोग अपनी-अपनी पसंदिता टीमों के मैच स्टेडियम में देखना पसंद करते हैं। आईपीएल 2026 के कुछ मैचों के टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिसे आप आसानी से बुक कर सकते हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी RCB vs SRH टिकटें?

आपकी जानकारी के लिए बताया दें कि BCCI ने अलग-अलग टीमों के लिए आधिकारिक टिकट पार्टनर नियुक्त किए हैं। ऐसे में आप अलग-अलग आधिकारिक टिकट पार्टनर की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैचों के टिकट विशेष रूप से उनकी आधिकारिक वेबसाइट rcb.in पर जाकर आसानी से बुक कर सकते हैं। 
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फैंस District by Zomato पर जाकर मैच का टिकट बुक कर सकते हैं।
  • मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के घरेलू मैचों के टिकट BookMyShow से बुक कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों की जिम्मेदारी Paytm Insider के पास है, जहां से आप आसानी से बुक कर सकते हैं।

RCB vs SRH ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया

RCB बनाम SRH के बीच होने वाले मैच के टिकट के लिए आपको सबसे पहले मैच के आधार पर सही प्लेटफॉर्म  (जैसे-rcb.in या  District by Zomato) को सिलेक्ट करना होगा। 

  • इसके बाद वेबसाइट या ऐप के स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर IPL 2026 मैच को चुनें जिसे आप स्टेडियम में देखना चाहते हैं। 
  • इसके बाद आपको स्टेडियम का लेआउट दिखाई देगा, जहां बजट के अनुसार स्टैंड और सीट का चयन कर सकते हैं। 
  • अंत में, अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें और UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें। 
  • सफल बुकिंग के बाद आपको ई-टिकट ईमेल और SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

टिकट की कीमत

IPL टिकटों की कीमतें स्टेडियम की लोकेशन और मैच की लोकप्रियता के आधार पर तय की जाती हैं। हालांकि, फिलहाल आईपीएल 2026 के लिए टिकटों की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि शुरुआती स्टैंड्स की कीमतें 400 रुपये से 900 रुपये के बीच होती हैं। वहीं, मिडिल स्टैंड्स के लिए दर्शकों को 1,500 रुपये से 4,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: 'जाओ, बॉल देखो और बस मारो...', राजस्थान रॉयल्स का 'ब्रह्मास्त्र' बनेंगे वैभव सूर्यवंशी; रियान पराग बोले- उसको कोई प्रेशर नहीं...
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 19:33 IST