GT vs MI: बीच मैदान में तिलक वर्मा पर क्यों चीखे हार्दिक पांड्या? कप्तान ने किया खुलासा, VIDEO
IPL 2026: सोमवार को हुए गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान बीच मैदान में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कप्तान तिलक वर्मा पर थोड़ा गुस्से में दिखें।
- खेल समाचार
- 3 min read

Hardik Pandya Tilak Varma: बीते सोमवार यानी 20 अप्रैल को आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा ने अपने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए धमाकेदार अंदाज में वापसी की और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इतिहास रच दिया। उन्होंने नाबाद 101 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 199 रन बनाए थे, हालांकि एक समय महज 44 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में नजर आई थी। वहीं, तिलक वर्मा एक समय 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन दूसरे टाइमआउट के दौरान क्रीज पर मौजूद उनके साथी खिलाड़ी और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुछ कहा, जिसे लोग अंदाजा लगाने लगे कि पांड्या गुस्से में है, वह अग्रेशन के साथ बोलते नजर आए। इसके बाद तिलक ने महज 23 गेंदों में 82 रन ठोक डालें।
हार्दिक ने तिलक से बातचीत का किया खुलासा
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे लगा कि तिलक वर्मा के पास जिस तरह की प्रतिभा है, उसे सचमुच परेशान करने की जरुरत नहीं है, इसलिए मैंने उसे तिलक को यही मैसेज दिया कि गेंद को देखो और जोरदार प्रहार करें। अब समय आ गया है कि वह अपना जलवा दिखाए। यह तिलक वर्मा और मुंबई इंडियंस टीम के लिए जरुरी था।'
23 गेंद में ठोक डाले ताबड़तोड़ 82 रन
इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। एक समय MI ने महज 44 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे, लेकिन तिलक वर्मा ने पहले क्रीज पर पैर जमाए रखा। तिलक शुरुआत में धीमी बैटिंग कर रहे थे। वो 14वें ओवर के बाद एक समय 22 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन पारी के कुछ आखिरी ओवरों में उन्होंने महज 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए। वर्मा ने 7 छक्के और 8 चौके जड़े।
Advertisement
मुंबई इंडियंस के आगामी आईपीएल मैच
- 23 अप्रैल 2026 (Match 33): मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई।
- 29 अप्रैल 2026 (Match 41): मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई।
- 2 मई 2026 (Match 44): चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 4 मई 2026 (Match 47): मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)।
- 10 मई 2026 (Match 54): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 14 मई 2026 (Match 58): पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 20 मई 2026 (Match 65): कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम मुंबई इंडियंस।
- 24 मई 2026 (Match 69): मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR)।