Tilak Varma: तिलक वर्मा के बल्ले ने उगली आग तो हार्दिक पांड्या की बची इज्जत, लगाए 7 गगनचुंबी छक्के और तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड

Tilak Varma: सोमवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने नाबाद 101 की पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
tilak verma fastest century for mumbai indians
तिलक वर्मा ने लगाए 7 गगनचुंबी छक्के और तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड | Image: MI

Tilak Varma: सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2026 का 30वां मैच खेला गया है, जिसे मुंबई ने आसानी से 99 से मैच को जीत लिया। मुंबई को लगातार चार हार के बाद जीत मिली। 

इस मैच के हीरो रहे तिलक वर्मा। तिलक ने अपने आईपीएल करियर का सबसे पहला शतक लगाया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की खबर लेते हुए 45 गेंदों में ताबड़तोड़ सेंचुरी पूरी कर ली। आईपीएल में पहला शतक लगाते ही तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। उन्होंने 45 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने ठोका MI के लिए सबसे तेज शतक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। आपको बता दें कि सनथ जयसूर्या ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। अब 18 साल बाद तिलक वर्मा ने आईपीएल के इतिहास में मुंबई के लिए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

MI के लिए सबसे तेज शतक किसने नाम?

  • 45 गेंद - तिलक वर्मा
  • 45 गेंद - सनथ जयसूर्या
  • 47 गेंद - कैमरून ग्रीन
  • 49 गेंद- सूर्यकुमार यादव

23 गेंद में ठोक डाले ताबड़तोड़ 82 रन

इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। एक समय MI ने महज 44 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे, लेकिन तिलक वर्मा ने पहले क्रीज पर पैर जमाए रखा। तिलक शुरुआत में धीमी बैटिंग कर रहे थे। वो एक समय 22 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन पारी के कुछ आखिरी ओवरों में उन्होंने महज 23 गेंदों में 82 रन ठोक दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL के सामने PSL की निकली हवा... मुजारबानी के बाद इस क्रिकेटर ने चुनी IPL तो PCB भड़का, दोनों को किया बैन
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड