अपडेटेड 1 May 2024 at 12:33 IST

हार्दिक पांड्या हो जाएंगे बैन? BCCI ने ठोका तगड़ा जुर्माना, ऐसा हुआ तो रोहित होंगे मुंबई के कप्तान!

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को तगड़ा झटका लगा है। LSG के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

Follow : Google News Icon  
hardik pandya fined 24 lakhs for slow over rate
हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना | Image: ipl/bcci

Hardik Pandya News: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की गाड़ी पटरी से उतर गई है। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद अब उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को तगड़ा झटका लगा है। LSG के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं अब उनपर एक मैच से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या सहित मुंबई इंडियंस के सभी ग्यारह खिलाड़ियों पर जुर्माना ठोका गया। स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान पर24 लाख और बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख का जुर्माना लगा। 10 में से 7 मैच हारकर MI अब प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और आखिरी 4 टीमों में जगह बनाने के लिए उन्हें चमत्कार की जरूरत है।

हार्दिक पर जुर्माना, बैन होने का खतरा

आईपीएल ने एक बयान जारी कर कहा, ''मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच 48 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी।''

रोहित बन सकते हैं कप्तान

बता दें कि आईपीएल 2024 में ये दूसरी बार है जब बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी स्लो ओवर रेट के चलते उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। नियम के अनुसार अगर मुंबई इंडियंस एक और मैच में ये गलती दोहराती है तो कप्तान को एक मैच के लिए बैन यानि बाहर बैठना पड़ सकता है। अगर ऐसी नौबत आती है तो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं क्योंकि उनसे ज्यादा अनुभव बाकी किसी में नहीं है। हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हार्दिक

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या का बल्ला खामोश रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 3 मई को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

इसे भी पढ़ें: टीम में तो आ गए हार्दिक, मगर प्लेइंग XI में नहीं मिलेगी जगह? रोहित ने दुबे से किया था ये वादा

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 May 2024 at 12:33 IST