2 ओवर में पड़े 41 रन तो बौखला गए हार्दिक पांड्या, बीच मैदान किससे कर ली जोरदार बहस? वीडियो वायरल

दो ओवर में 41 रन लुटाने के बाद MI कप्तान हार्दिक पांड्या बौखला गए। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक मैदान पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya
Hardik Pandya | Image: X/ @SPORTYVISHAL

MI vs DC: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाजों ने उनके गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के युवा सनसनी जेक फ्रेजर मैकगर्क ने एक बार फिर बताया कि क्यों उन्हें T20 क्रिकेट में इतना हाई रेट किया जा रहा है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली गेंद से ही 5वीं गियर में बल्लेबाजी शुरू कर दी। जिस बुमराह के खिलाफ अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के होश उड़ जाते हैं उनके पहले ओवर में भी मैकगर्क ने प्रहार किया और मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद विकेट लेने के इरादे से गेंदबाजी करने आए कप्तान हार्दिक पांड्या का और बुरा हाल हुआ। उनके पहले ओवर में मैकगर्क ने 2 छक्के और 2 चौके जड़कर कुल 20 रन लूट लिए।

हार्दिक ने दो ओवर में लुटाए 41 रन

दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरल ने पावरप्ले में 92 रन बनाकर सनसनी मचा दी। ऐसा लग रहा था मानों हर गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर ही जा रही हो। अपना दूसरा ओवर करने आए हार्दिक पर मैकगर्क ने फिर प्रहार किया और इस ओवर में 21 रन बने।

बीच मैदान हार्दिक ने खोया आपा

दो ओवर में 41 रन लुटाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बौखला गए। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक मैदान पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, हार्दिक पांड्या ऑन फील्ड अंपायर से खुश नहीं थे। पावरप्ले के बाद खेल शुरू होने में थोड़ा समय लग रहा था जिससे मुंबई इंडियंस के कप्तान खुश नहीं थे। इसके बाद उन्हें अंपायर पर चिल्लाते और बहस करते देखा गया। इसके पीछे का बड़ा कारण ये है कि पिछले मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। अब इस मुकाबले में वो उसे दोहराना नहीं चाहते इसलिए वो अंपायर से भिड़ गए।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रन बनाकर इतिहास रच दिया। ये आईपीएल इतिहास में उनका सर्वाधिक स्कोर है। दिल्ली की तरफ से विदेशी खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। वहीं आखिरी ओवरों में साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर 48 रनों की धुंआधार पारी खेली।

Advertisement

दिल्ली ने मुंबई के सामने रखा 258 रनों का टारगेट 

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबी इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में ये दिल्ली द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई गाते हुए 27 गेंदों में 84 रन बनाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद स्टब्स और पंत भी पीछे नहीं रहे। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। 

यह भी पढ़ें- टूटते-टूटते रह गया गेल का महारिकॉर्ड, कौन हैं फ्रेजर मैकगर्क? जिन्होंने मुंबई इंडियंस की बैंड बजा दी - Republic Bharat

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड