अकड़ दिखाते रह गए हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस के हाथ से निकला मैच, साई किशोर के साथ 'बदतमीजी' का VIDEO वायरल

MI बनाम GT के बीच हुए मैच में काफी गर्मागर्मी भी देखने को मिली जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के स्पिनर साई किशोर के साथ भिड़ गए।

Hardik pandya heated exchange with sai Kishore fight video viral as Gujarat titans beat Mumbai Indians
हार्दिक पांड्या और साई किशोर | Image: X

Hardik Pandya-Sai Kishore Fight: आईपीएल 2025 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को करारी शिकस्त मिली। MI बनाम GT के बीच हुए मैच में काफी गर्मागर्मी भी देखने को मिली जब हार्दिक गुजरात टाइटंस के स्पिनर साई किशोर के साथ भिड़ गए।

ये मजेदार घटना मुंबई इंडियंस की बैटिंग पारी के 15वें ओवर में हुई। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी मिडिल ओवरों में अटक गई। जब तक क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या थे, तब तक MI के फैंस की उम्मीदें कायम थी। गुजरात टाइटंस के स्पिनर साई किशोर टाइट गेंदबाजी कर रहे थे और बड़े शॉट लगाने का एक भी मौका नहीं दे रहे थे।

हार्दिक ने साई किशोर के साथ की बदतमीजी!

15वें ओवर की चौथी गेंद पर गजब ड्रामा देखने को मिला। हार्दिक पांड्या छक्का मारने के इरादे से आगे बढ़े लेकिन साई किशोर भी उनसे एक कदम आगे थे। उन्होंने हिट लगाने का कोई मौका ही नहीं दिया। डॉट गेंद डालने के बाद किशोर हार्दिक के नजदीक गए और उन्हें आंखें दिखाई। हार्दिक कहां पीछे हटने वालों में से हैं। उनके बल्ले से रन भले ही नहीं निकल रहे थे, लेकिन अकड़ दिखाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने साई किशोर को घूरा और फिर कुछ बोलते हुए नजर आए।

उनके बोलने के अंदाज को देखकर ऐसा लगा जैसे हार्दिक कह रहे हों- अरे चल निकल, जा यहां से। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जुबान तो चलाई, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और पूरी तरह से जूझते रहे। 64.71 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए हार्दिक ने सिर्फ 11 रन बनाए और उनकी स्लो पारी के कारण मुंबई इंडियंस के हाथ से मैच फिसल गया। शुभमन गिल की टीम ने 36 रनों से ये मुकाबला जीतकर इस सीजन की पहली जीत हासिल की।

Advertisement

रोहित शर्मा ने फिर किया निराश

आईपीएल 2025 में ये मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। हार्दिक पांड्या की टीम पर पिछले साल की तरह इस बार भी शुरुआत से ही दबाव है। ऊपर से टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला बिल्कुल खामोश है। रोहित इस मुकाबले में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर दो चौका मारने के बाद हिटमैन क्लीन बोल्ड हो गए।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने विग्नेश पुथुर को किया बाहर, फिर रोहित शर्मा ने ऐसा क्या किया? VIDEO जीत रहा दिल

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड