छपरी नहीं छावा हैं हार्दिक पांड्या... IPL में पहली बार हुआ ये करिश्मा, इस रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन!
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वो कारनामा किया है जो आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में किसी ने नहीं किया था।
- खेल समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya Fifer In IPL: मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वो कारनामा किया है जो आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में किसी ने नहीं किया था। इकाना स्टेडियम में चल रहे LSG बनाम MI मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी। हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला पंजा खोला।
आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक तरफ LSG के बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के बाकी गेंदबाजों के खिलाफ रनों की बरसात कर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ से हार्दिक कहर बरपा रहे थे। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
हार्दिक पांड्या ने 'पंजा' खोल रचा इतिहास
यूं तो आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में बहुत गेंदबाजों ने पंजा खोला है, लेकिन हार्दिक पांड्या के ये 5 विकेट खास हैं। दरअसल, IPL के इतने लंबे इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था जब किसी टीम के कप्तान ने एक मैच में पांच विकेट चटकाए हों। हार्दिक ये करिश्मा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा T20 क्रिकेट में ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। टी20 क्रिकेट में पहली बार हार्दिक ने 'पंजा' खोलकर सनसनी मचा दी।
हार्दिक ने अश्विन को छोड़ा पीछे
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ते हुए बड़ा कारनामा किया। वो बतौर कप्तान IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 25 विकेट चटकाए थे, वहीं हार्दिक के नाम अब 30 विकेट हो गए हैं।
Advertisement
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा IPL विकेट
57 - शेन वॉर्न
30 - हार्दिक पांड्या
30 - अनिल कुंबले
25 - रविचंद्रन अश्विन
21 - पैट कमिंस
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर रहे शेन वॉर्न टॉप पर हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए 57 विकेट हासिल किए थे।