अपडेटेड 4 April 2025 at 21:23 IST
हार्दिक को परेशान देख रोहित शर्मा से रहा नहीं गया, चोट को भूल मैदान पहुंच बताया प्लान, पूरन का काम-तमाम, VIDEO वायरल
LSG vs MI: हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की बात पर अमल करते हुए निकोलस पूरन के खिलाफ स्लो गेंद डाली जिसपर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आउट हो गए।
- खेल समाचार
- 2 min read

LSG vs MI: आईपीएल 2025 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। टॉस के दौरान MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि अभ्यास करते समय रोहित के घुटने पर चोट लगी, जिसके कारण वो आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। LSG के धाकड़ ओपनर मिचेल मार्श ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग शुरू कर दी। LSG ने शुरुआती 6 ओवर में 69 रन बनाकर मुंबई के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।
चोट के बावजूद मैदान पर पहुंचे रोहित शर्मा
पॉवरप्ले में 69 रन लुटाने के बाद मुंबई इंडियंस पर काफी दबाव था। कप्तान हार्दिक पांड्या के चेहरे का रंग भी उड़ा हुआ था। टीम को संकट में देख रोहित शर्मा से रहा नहीं गया। स्ट्रैटेजिक टाइम आउट में वो भागे-भागे मैदान पर पहुंचे और पहले टीम का मनोबल बढ़ाया। उसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने हार्दिक से इशारों में कहा कि वो स्लो गेंद (कटर) का इस्तेमाल करें। रोहित का ये प्लान बिल्कुल हिट साबित हुआ।
रोहित के प्लान से पूरन का काम-तमाम
रोहित शर्मा के प्लान का असर तुरंत देखने को मिला। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के युवा सनसनी विग्नेश पुथुर ने खतरनाक मिचेल मार्श को जाल में फंसाया और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान हार्दिक ने रोहित की बात पर अमल करते हुए निकोलस पूरन के खिलाफ स्लो गेंद डाली जिसपर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज चकमा खा गए। पूरन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और रोहित की वजह से मुंबई इंडियंस को बड़ी विकेट मिली।
Advertisement
LSG vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (WK), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (C), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 April 2025 at 21:23 IST