Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 16:58 IST

न हार्दिक न पंत, रोहित के बाद इसे भारत का T20 कप्तान बनाने की हरभजन ने की सिफारिश; बोले- कोई शक?

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने IPL के बीच रोहित शर्मा के बाद भारत का अगला T20 कप्तान चुन लिया है। ये न तो हार्दिक पांड्या है और न ही ऋषभ पंत।

Reported by: DINESH BEDI
Harbhajan Singh Pick T20 Captain After Rohit Sharma
हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा के बाद भारत का T20 कप्तान चुना | Image:IPL/X
Advertisement

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन रोमांचक मोड़ पर है। सीजन धीरे-धीरे नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रहा है। वहीं T20 वर्ल्ड कप के दिन नजदीक आ रहे हैं। दरअसल IPL 2024 के खत्म होने के ठीक बाद 2024 T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। 

IPL के बाद क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ी, खासतौर पर इंडियन प्लेयर पूरा जोर लगा रहे हैं। गेंदबाज और बल्लेबाज, दोनों मैदान पर दमखम दिखा रहे हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों में T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी होने वाला है। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी का नाम बता दिया है। हरभजन ने न तो हार्दिक पांड्या और न ही ऋषभ पंत, बल्कि इस खिलाड़ी को रोहित (Rohit) के बाद T20 का कप्तान बनाने की सिफारिश की है। 

Advertisement

हरभजन किसे बनाना चाहते हैं T20 के कप्तान?

Advertisement

पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को रोहित (Rohit) के बाद अगला T20 कप्तान बनाए जाने पर जोर दिया है। हरभजन (Harbhajan) ने ये पोस्ट राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच हुए IPL मुकाबले के बाद किया। दरअसल इस मैच में संजू सैमसन ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली। वो शतकवीर यशस्वी जायसवाल के साथ अंत तक क्रीज पर डटे रहे और राजस्थान को मैच जिताकर आए। हरभजन ने संजू को कप्तानी देने की वकालत के साथ-साथ T20 वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर हो रही डिबेट पर भी फुलस्टॉप लगाने की बात कही। हरभजन ने इस पोस्ट में लिखा- 

विकेकीपर बल्लेबाज को लेकर अब कोई बहस नहीं होनी चाहिए। संजू सैमसन को आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया जाना चाहिए और रोहित के बाद भारत के लिए अगले T20 कप्तान के रूप में भी तैयार किया जाना चाहिए। 

बता दें कि संजू सैमसन के पास IPL में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। वो 2021 से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। अपनी कैप्टेंसी में उन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को IPL के फाइनल में पहुंचाया था। वहीं संजू सैमसन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 25 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 374 रन दर्ज हैं। 77 रन उनका हाइएस्ट रहा है। इसके अलावा उन्होंने 16 वनडे मैच भी खेले हैं और इसमें 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ उन्होने 510 रन बनाए हैं। 

IPL में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दिग्गज टीमों के लिए खेल चुके हरभजन सिंह ने इसके अलावा भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी जमकर तारीफ की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतकीय पारी के बाद हरभजन ने कहा कि यशस्वी जयसवाल की पारी इस बात का प्रमाण है कि क्लास स्थाई है, फॉर्म अस्थाई है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप के लिए गांगुली ने कोहली-रोहित को दी काम की सलाह, विरोधियों के छुड़ाएगी छक्के!

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 16:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo