GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने दी शानदार शुरुआत, जायसवाल- जुरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी; राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का लक्ष्य

GT vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 211 रनों का लक्ष्य रखा है।

Follow : Google News Icon  
GT vs RR, IPL 2026
GT vs RR, IPL 2026 | Image: bcci

GT vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल (36 गेंद में 55 रन) और ध्रुव जुरेल (42 गेंद में 75 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 211 रनों का लक्ष्य रखा है। 

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी (18 गेंद में 31 रन) ने पावरप्ले में टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। इसके बाद जायसवाल-जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर मिडिल ऑर्डर में टीम को संभाला।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 

बता दें, टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने जीटी के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के की मदद से टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। 

इससे पहले यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी बल्लेबाजी ने राजस्थान को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 38 गेंदों में 70 रनों की तूफानी साझेदारी देखने को मिली। 

Advertisement

सूर्यवंशी कप्तान राशिद खान का बने शिकार 

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी कप्तान राशिद खान का शिकार बने। वहीं, राजस्थान को दूसरा झटका 126 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। इसके बाद कप्तान रियान पराग (8 रन), डोनोवन फेरेरा (1 रन) कुछ खास नहीं कर सके। 

हालांकि, इसके बाद ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर ने अपनी विस्फोटक मारी से टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाया। हेटमायर ने 8 गेंदों का सामना किया। 2 छक्का और एक चौका जड़ा। टीम के स्कोर में 18 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

कैसी रही गुजरात की गेंजबाजी 

वहीं, गुजरात की गेंजबाजी की बात करें तो नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैर-मौजूदगी में राशिद खान ने कप्तानी संभाली। उन्होंने चार ओवर में कुल 39 रन दिए और वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट झटका। गुजरात की तरफ से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

उन्होंने चार ओवर में 42 रन दिए और यशस्वी जायसवाल व डोनोवन फरेरा के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। जबकि अशोक शर्मा ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, मोहम्मद सिराज पहले तीन ओवर में बेहद महंगे साबित हुुए। मगर अपने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और ध्रुव जुरेल का सबसे अहम विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

ये भी पढ़ें:  DC vs MI IPL 2026: हार्दिक की जगह कप्तान बनते ही सूर्या के बल्ले ने उगली आग, शानदार हाफ सेंचुरी के साथ दिल्ली कैपिटल्स को दिया इतने रन का टारगेट

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड