फ्लावर नहीं फायर हैं DSP सिराज... सॉल्ट थे कुटाई के मूड में; उखाड़ दिया स्टंप, VIDEO वायरल
RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट एक बार फिर कुटाई के मूड में नजर आ रहे थे तभी DSP सिराज ने ऐसी गेंद फेंकी वे चारो खाने चित्त हो गए।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025, RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मुकाबले में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की टीम आई तो आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट एक बार फिर जीटी के गेंदबाजों की कुटाई के मूड में नजर आए। लेकिन मोहम्मद सिराज सॉल्ट के लिए ऐसी गेंद लेकर आए जिसपर वे चारों खाने चित्त हो गए।
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर में ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अरशद खान का शिकार बने। इसके बाद तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने फिल साल्ट को भी पवेलियन की राह दिखा दी।
सिराज ने किया साल्ट को क्लीन बोल्ड
गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे मोहम्मद सिराज को कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर गेंद थमाई। सिराज को पहली दो गेंदों पर 2 रन पड़े। फिर तीसरी गेंद पर साल्ट ने जोरदार छक्का जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर भी साल्ट बड़ा शॉट खेलने वाले थे तभी सिराज ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिससे ऑफ स्टंप पूरा उखड़ गया।
रोहित शर्मा को भी किया था क्लीन बोल्ड
सिराज की ये गेंद देखकर कुछ फिल साल्ट भी हैरान रह गए। सिराज ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा को भी क्लीन बोल्ड किया था। गुजरात टाइटंस के लिए सिराज काफी किफायती गेंदबाज साबित हो रहे हैं। आरसीबी के फिल सॉल्ट 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया।
Advertisement
आरसीबी और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा