GT vs MI: किस खिलाड़ी की हरकत पर आगबबूला हुए कोच आशीष नेहरा? लाइव टीवी में चिल्लाते हुए दिखे, VIDEO देख फैंस भी हैरान

GT vs MI: आईपीएल (IPL 2025) में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के दौरान हेड कोच आशीष नेहरा गुस्से में लाल हो गए।

Ashish Nehra Angry during GT vs MI
Ashish Nehra Angry during GT vs MI | Image: X

GT vs MI: आईपीएल (IPL 2025) में शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच तगड़ा मुकाबला देखा गया। ये मैच रोमांच से भरा था जिसमें गुजरात टाइटंस ने बाजी मार ली। हालांकि, मैच के दौरान एक मूमेंट ऐसा भी आया था जब गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा गुस्से में लाल हो गए और डगआउट से खड़े होकर ही अपने खिलाड़ियों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 

शनिवार को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से मुंबई इंडियंस को मात दे दी है। अब इस मैच से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फैंस को पहली बार आशीष नेहरा का एक अलग ही रूप देखने के लिए मिल रहा है।

GT vs MI में आशीष नेहरा ने खोया आपा

आशीष नेहरा को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है, ऐसे में जब वो लाइव टीवी पर आगबबूला होते हुए कैप्चर हो गए तो फैंस हैरान रह गए। इसका वीडियो जमकर अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि मैच के 19वें ओवर में उनकी टीम से शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर ने ऐसी गेंद फेंकी जिसपर शेरफेन ने छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन मिचेल सेंटनर ने उनका कैच पकड़ लिया। शेरफेन 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनसे पहले ओवर की शुरुआत में ही राहुल तेवतिया भी बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए। बैक-टू-बैक दो विकेट से नेहरा तिलमिला गए। 

इसी को देख नेहरा नाराज हो गए। जब शेरफेन रदरफोर्ड आउट होने के बाद वापस पवेलियल लौट रहे थे, तब आशीष नेहरा गुस्से में लाल होकर उनपर चिल्लाते हुए नजर आए। उनके इस वीडियो पर लोगों ने अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने तो मजेदार मीम्स बनाने भी शुरू कर दिए हैं।

Advertisement

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

अब मैच की बात करें तो, गुजरात टाइटंस टीम की शुरुआत तो कमाल की रही लेकिन बाद में वो उसका फायदा नहीं उठा पाई। उसने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बनाए। आखिरी 13 गेंदों में उसने अपने 5 विकेट खो दिए। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने और बुरा खेला। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बनाए और ये मुकाबला गंवा दिया।

ये भी पढे़ंः अकड़ दिखाते रह गए हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस के हाथ से निकला मैच, साई किशोर के साथ 'बदतमीजी' का VIDEO वायरल

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड