GT Vs MI: सामने से आई तेजतर्रार गेंद और सूर्यकुमार के हेलमेट से टकरा गई, मैदान पर ही गिर पड़े, पत्नी को हुई टेंशन
Suryakumar Yadav: आईपीएल (IPL 2025) में 29 मार्च यानि शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Suryakumar Yadav: आईपीएल (IPL 2025) में 29 मार्च यानि शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। वो शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे थे कि इतने में एक गेंद आकर उनके हेलमेट से टकरा गई। गेंद के गलते ही यादव मैदान पर गिर पड़े। उन्हें इस हालत में देख स्टेडियम में बैठीं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी चिंतित हो गई थीं।
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव मैदान पर बेसुध की हालत में पड़े हैं। ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद के दौरान घटी थी। ये गेंद प्रसिद्ध कृष्णा ने डाली थी जो सीधा सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर जा लगी।
GT vs MI में सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जैसे ही गेंद सूर्यकुमार यादव की तरफ आई तो वो उनके हेलमेट से टकरा गई। यादव ने पहले तो अपना हेलमेट पकड़ लिया और फिर जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही दोनों टीम के खिलाड़ी उनके पास आ गए और उन्हें देखने लगे।
उस समय उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही थीं। पति के चोटिल होते ही उनके चेहरे पर मायुसी छा गई जिसकी क्लिप अब वायरल हो रही है। फिर थोड़ा आराम करने और टीम फिजियो के निरीक्षण करने के बाद, सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए फिट माना गया और वो तुरंत खेलने के लिए अपने पैरों पर खड़े हो गए। हालांकि, उनकी आंखों में फिर भी थोड़ी तकलीफ हो रही थी।
Advertisement
सूर्यकुमार यादव ने खेली 48 रनों की पारी
सूर्यकुमार यादव ने कल के मैच में 28 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 1 चौका और 4 छक्के लगाए। गुजरात टाइटंस टीम की शुरुआत तो कमाल की रही लेकिन बाद में वो उसका फायदा नहीं उठा पाई। उसने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बनाए। आखिरी 13 गेंदों में उसने अपने 5 विकेट खो दिए। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने और बुरा खेला। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बनाए और ये मुकाबला गंवा दिया।
ये भी पढ़ेंः GT vs MI: किस खिलाड़ी की हरकत पर आगबबूला हुए कोच आशीष नेहरा? लाइव टीवी में चिल्लाते हुए दिखे, VIDEO देख फैंस भी हैरान