अपडेटेड 27 November 2024 at 16:42 IST

IPL Mega Auction में हुई धांधली! ललित मोदी ने किया सनसनीखेज खुलासा, CSK के मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

IPL 2025 मेगा ऑक्शन खत्म के ठीक बाद ललित मोदी ने ऐसा विस्फोट किया है कि सनसनी मचा डाली है। IPL के पूर्व चेयरमैन ने ऑक्शन में धांधली के आरोप लगाए हैं।

Follow : Google News Icon  
former indian premier league chief lalit modi claims that ipl mega auction was rigged for csk
ललित मोदी के सनसनीखेज खुलासे से मचेगा बवाल! | Image: X/ICC/IPL

Lalit Modi Sensational Claims About IPL Auction: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय T20 लीग IPL के आगामी सीजन के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। 

फ्रेंचाइजियों ने इस बार खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया है। भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) सबसे महंगे बिके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदा है, जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 26.75 करोड़ रुपए के साथ दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। फ्रेंचाइजियों ने इस बार बड़ी प्लानिंग के साथ टीम बनाई है और अब यही चर्चा चल रही है कि टीम कॉम्बिनेशन क्या होगा। प्लेइंग-11 क्या होगी, लेकिन इस बीच IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी (Lalit Modi) का एक बयान सामने आया है, जिसने सनसनी मचा डाली है। 

IPL मेगा ऑक्शन में धांधली का आरोप 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने IPL ऑक्शन के ठीक बाद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ललित मोदी (Lalit Modi) ने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके पूर्व मालिक एन श्रीनिवासन (N Srinivasan) पर IPL ऑक्शन में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाले T20 लीग IPL की शुरुआत करने वाले मोदी (Modi) ने BCCI के अंदर सत्ता संघर्ष और इसके पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन (N Srinivasan) के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात की है।

Advertisement

CSK के लिए ऑक्शन में हुई धांधली

ललित मोदी (Lalit Modi) ने यूट्यूबर राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में उन चीजों का खुलासा किया है, जो IPL की अखंडता पर सवालिया निशान खड़ा कर सकती हैं। ललित मोदी (Lalit Modi) ने दावा किया कि CSK के लिए IPL 2011 के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में धांधली हुई थी, क्योंकि श्रीनिवासन (Srinivasan) फ्लिंटॉफ को लेना चाहते थे। वो उस समय BCCI प्रशासक थे और हर फ्रेंचाइजी को फ्लिंटॉफ के लिए बोली नहीं लगाने के लिए कहा गया था। ललित मोदी के मुताबिक 2011 के IPL मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में धांधली को अंजाम दिया गया, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को CSK ले सके, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े। 

Advertisement

अंपायर्स फिक्सिंग का भी लगाया आरोप

ललित मोदी (Lalit Modi) ने यहां तक ​​कहा कि चेन्नई के अंपायरों को CSK के मैचों में अंपायरिंग के लिए लाया गया था। ललित मोदी (Lalit Modi) ने आरोप लगाया- 

उन्होंने अंपायरों को बदलना शुरू कर दिया और CSK के मैचों में चेन्नई के अंपायरों को नियुक्त करना शुरू कर दिया। ये मेरे लिए एक मुद्दा था। ये सीधे तौर पर अंपायर फिक्सिंग है।

पूर्व IPL कमिश्नर ललिल मोदी (Lalit Modi) ने कहा कि श्रीनिवासन IPL की सफलता से जलते थे। उन्होंने श्रीनिवासन को लीग के लिए कांटा बताया। ललित मोदी (Lalit Modi) ने कहा- 

श्रीनिवासन को IPL पसंद नहीं था और उन्हें लगा कि ये विफल हो जाएगा।

ललित मोदी (Lalit Modi) ने कहा कि लीग के प्रति श्रीनिवासन (Srinivasan) का रवैया शुरू से ही प्रतिरोध और तोड़फोड़ वाला था। 

CSK पर 2 साल का बैन भी लगा

बता दें कि मैच फिक्सिंग के आरोप में CSK पर 2 साल का बैन भी लग चुका है। 2013 के IPL अवैध सट्टेबाजी मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिकों की कथित संलिप्तता के कारण फ्रेंचाइजी को 2015 से 2017 तक दो सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। राजस्थान रॉयल्स को भी इसी कारण से बैन किया गया था। ललित मोदी (Lalit Modi) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे बवाल मचना तय है। 

बता दें कि एन श्रीनिवासन (N Srinivasan) 2013 से 2014 तक एक साल BCCI के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं उन्होंने ICC चेयरमैन का पद भी संभाला है, इसलिए क्रिकेट में श्रीनिवासन (N Srinivasan) का बड़ा रुतबा माना जाता है।

ये भी पढ़ें- IPL Auction में मुंबई इंडियंस को मिला झारखंड का 'क्रिस गेल', CSK से लंबी दौड़ के बाद इतने में खरीदा

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 November 2024 at 16:36 IST