अपडेटेड 3 April 2024 at 16:11 IST
‘कप्तानी सौंपते समय…’ मुंबई इंडियंस-हार्दिक मसले पर पूर्व भारतीय हेड कोच शास्त्री ने बोल दी बड़ी बात
मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पांड्या इस वक्त काफी मुसीबत में हैं। इस बीच पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक की ट्रोलिंग के बीच बड़ी बात बोली है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Ravi Shastri on Hardik Pandya: IPL के मौजूदा सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता है। मुंबई IPL 2024 के शुरुआती तीनों मैच गंवा चुकी है। टीम की लगातर तीन हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या फैंस के निशाने पर हैं। प्रशंसक उन्हें कप्तान बनाए जाने से ही बहुत नाराज थे कि अब उनकी कप्तानी मुंबई इंडियंस के इस प्रदर्शन के बाद ये नाराजगी विरोध में बदल गई है।
हार्दिक पांड्या के खिलाफ जमकर ट्रोलिंग हो रही है। फैंस उन पर भड़ास निकाल रहे हैं और इस बीच पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ी बात बोल दी है।
शास्त्री ने बताया, मामले से कैसे निपटा जा सकता था
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त करते समय मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने संवाद में स्पष्टता दिखाई होती तो इस ऑलराउंडर के प्रति फैंस की कड़ी प्रतिक्रिया से बचा जा सकता था। शास्त्री ने इसके साथ ही हार्दिक को शांत बने रहने और अपने प्रदर्शन से जवाब देने की सलाह भी दी।
Advertisement
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा-
ये भारतीय क्रिकेट टीम नहीं है जो खेल रही है। ये फ्रेंचाइजी क्रिकेट है। उन्होंने मोटी धनराशि खर्च की है। वो मालिक हैं और कप्तान नियुक्त करना उनका अधिकार है। मेरा मानना है कि इस मामले को संवाद में स्पष्टता के साथ बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था।
'ऐसा कर सकती थी मुंबई इंडियंस'
Advertisement
शास्त्री ने कहा-
अगर आप चाहते थे कि हार्दिक पांड्या कप्तान बने तो ये कह सकते थे कि हम भविष्य को ध्यान में रखकर ऐसा कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने बेहतरीन भूमिका निभाई है और हम सभी इस बात को जानते हैं। हम चाहते हैं कि टीम को आगे बढ़ाने के लिए वो अगले तीन साल तक हार्दिक की मदद करें।
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने IPL के मौजूदा सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था। उनकी कप्तानी में मुंबई को IPL 2024 के पहले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
शास्त्री की हार्दिक को अहम सलाह
शास्त्री ने कहा-
हार्दिक को मेरी सलाह होगी कि शांत रहें, धैर्य रखें, नजरअंदाज करें और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें। मुंबई इंडियंस की टीम शानदार है और अगर वो लय हासिल कर लेते हैं तो लगातार तीन या चार मैच जीत सकते हैं और फिर ये मसला दब जाएगा।
बता दें कि मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 3 April 2024 at 15:57 IST