'बहुत हद तक बुमराह पर निर्भर', मुंबई इंडियंस को कड़वी लग जाएगी इस दिग्गज क्रिकेटर की बात

IPL 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से केवल जसप्रीत बुमराह ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बाकी बॉलर्स की पिटाई हो रही है, जिससे बुमराह पर निर्भरता बढ़ गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jasprit Bumrah With Mumbai Indians Team Mates
बुमराह पर मुंबई इंडियंस की बढ़ती निर्भरता पर बोले टॉम मूडी | Image: IPL

IPL 2024: 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को IPL के मौजूदा सीजन में जीत के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हार की हैट्रिक लगाने के बाद IPL 2024 में जीत का खाता खोला। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बल्लेबाजी तो अच्छी दिखी है, लेकिन उसके गेंदबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। सिवाए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को छोड़कर। 

भारत के इस वर्ल्ड क्लास बॉलर ने हर मैच में मुंबई के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बाकी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई, लेकिन बुमराह (Bumrah) ने अपने आगे किसी को खांसने नहीं दिया। बुमराह टीम की ताकत तो हैं, लेकिन सारा बोझ उन्हीं पर लाद देना ठीक नहीं है और इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टॉम मूडी (Tom Moody) ने बड़ा बयान दिया है। 

'बुमराह पर निर्भरता ज्यादा'

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में 9 रन से जीत दर्ज की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी टॉम मूडी का मानना है कि मुंबई ने मुकाबले में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अच्छे से इस्तेमाल नहीं किया, जिससे पंजाब किंग्स को मैच में बेहद खराब शुरुआत से उबरने का मौका मिल गया। दरअसल बुमराह ने अपने पहले स्पेल में सैम करन और राइली रूसो का विकेट चटकाने के बाद खतरनाक शशांक सिंह को चलता किया, जिससे जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की टीम 9 रन से दूर रह गई। बुमराह ने अपने 4 ओवर में महज 21 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए। 

Advertisement

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने IPL के ब्रॉडकास्ट ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा- 

एक बार फिर से दिखा कि मुंबई की टीम मैच के रुख को बदलने के लिए बहुत हद तक बुमराह पर निर्भर है। उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर पंजाब किंग्स को बैकफुट पर धकेल दिया था। ये देखना निराशाजनक था कि टीम ने उनसे 13वें ओवर तक दोबारा गेंदबाजी नहीं करवाई। बुमराह अभी शानदार लय में है। मेरा मानना है कि मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को वापसी का मौका किया। बुमराह को अगर एक और ओवर करने को मिलता तो शायद पंजाब की टीम उसी समय मैच की दौड़ से बाहर हो जाती।

बता दें कि बुमराह इस IPL सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बुमराह ने IPL 2024 में अब तक खेले 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 5.96 की रही है, जो बहुत शानदार है। बुमराह ने एक मैच में 5 विकेट भी लिए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL के बीच हार्दिक पांड्या पर BCCI का एक्शन, मुंबई इंडियंस के कप्तान से ऐसी क्या गलती हो गई?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड