IPL के बीच हार्दिक पांड्या पर BCCI का एक्शन, मुंबई इंडियंस के कप्तान से ऐसी क्या गलती हो गई?

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। जीत की खुशी के बीच हार्दिक को बुरी खबर मिली है। उनके खिलाफ BCCI ने एक्शन लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BCCI Action Against Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या पर BCCI का एक्शन | Image: IPL

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुश्किल मैच के बाद जीत हासिल की है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को हराया है, लेकिन जीत के बावजूद हार्दिक पर मुसीबत आ पड़ी है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हार्दिक पर एक्शन लिया है। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हाई स्कोरिंग मैच खेला गया। सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 192 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 183 रन ही बना पाई और 9 रन से मैच गंवा दिया। मुंबई इंडियंस ने पंजाब को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है। जीत की खुशी के बीच मुंबई के कप्तान हार्दिक को बुरी खबर मिली। दरअसल BCCI ने हार्दिक के खिलाफ एक्शन लिया है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर मुंबई के कप्तान से ऐसी क्या गलती हो गई कि उन पर कार्रवाई की नौबत आ गई। 

स्लो ओवर रेट के लिए हुई कार्रवाई 

बता दें कि हार्दिक पांड्या के खिलाफ ये कार्रवाई स्लो ओवर रेट को लेकर हुई है। दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने धीमी गति से गेंदबाजी की और वो निर्धारित समय में तय ओवर करने में विफल रही। लिहाजा BCCI और IPL की ओर से हार्दिक पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि वो मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। मुंबई की ओर से IPL कोड ऑफ कंडक्ट का ये पहला उल्लंघन है, इसलिए सिर्फ 12 लाख फाइन लगाया गया है। 

Advertisement

हार्दिक पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना तो लगा ही है, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें मैच के दौरान भी भुगतना पड़ता। दरअसल हार्दिक को आखिर के ओवर में 4 की जगह 5 खिलाड़ियों को 30 गज के सर्कल में रखना पड़ा, जिससे काफी नुकसान होता है, क्योंकि बल्लेबाज आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और ज्यादा से ज्यादा चौके-छक्के बटोरना मकसद होता है। ऐसे में अगर बाउंड्री पर कम फील्डर हों तो रन लीक होना लाजिमी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- शर्मा ही नहीं वर्मा जी भी दिलदार, तिलक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में यूं जीता फैंस का दिल; VIDEO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड