अपडेटेड 14 April 2025 at 20:05 IST
करुण नायर पर ये लड़की पड़ गई भारी, उधर गेंदबाजों की धुनाई तो इधर दे दना दना... फीमेल फैन ने किसकी की कुटाई? VIDEO
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच के दौरान स्टैंड्स में फैंस के बीच घमासान मार-पीट देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025, DC vs MI: आईपीएल 2025 में रविवार, 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सांस रोक देने वाला रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में एक ओर जहां चौके-छक्कों की बरसात होती दिखीं तो वहीं दूसरी ओर स्टैंड्स में फैंस के बीच भी जमकर लात-घूंसे चले।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान स्टैंड्स में फैंस के बीच घमासान मार-पीट देखने को मिली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सब यही जानने को बेताब हैं कि आखिर बात क्या थी जो नौबत मार-पिटाई तक आ गई।
दिल्ली में फैंस के बीच हुई जमकर लड़ाई
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि फैंस के बीच आपस में ही किसी बात को लेकर विवाद शुरु होता है। बात इतनी बिगड़ जाती है कि भीड़ में से एक फीमेल फैन जमकर लात-घूंसे बरसाते दिखती है। वीडियो में देखा जा सकता है इस महिला ने जमकर चांटे बरसाए।
हालांकि लड़ाई किस बात पर हो रही थी, उसकी वजह का तो खुलासा नहीं हो पाया। वीडियो के अंत में दिखता है कि एक सिक्योरिटी गार्ड आकर लड़ाई रोकता है। वीडियो को देखकर ये कहना तो कहीं से गलत नहीं होगा कि मैच में एक ओर करुण नायर चौके-छक्के की बौछार कर रहे थे तो दूसरी ओर स्टैंड्स में बैठी ये महिला चांटों की बरसात कर रही थी।
Advertisement
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को चखाया पहली हार का स्वाद
बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस ने इस मैच में दमदार कमबैक किया। अभी तक की टेबल टॉप रही दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई ने इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया। मुंबई ने मैच की तीन लगातार गेंदों पर तीन रन आउट करके दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 59 रनों की पारी खेली और दिल्ली की ओर से करुण नायर ने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर आईपीएल कमबैक किया।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 20:05 IST