जिसके वाइड न देने से बना था कोहली का शतक, IPL नो बॉल विवाद में उसने विराट से क्यों झाड़ा पल्ला?

IPL के मौजूदा 2024 सीजन में हुआ नो बॉल विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोग विराट कोहली के पक्ष में हैं तो कुछ अंपायर के फैसले को सही ठहरा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
England Umpire Richard Kettleborough Reaction on Virat kohli No Ball Controversy
विराट कोहली के नो बॉल विवाद पर इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड केटलबोरो का रिएक्शन | Image: IPL

IPL 2024: अभी कुछ दिन पहले ही ये बातें हो रहीं थी कि इस बार IPL में कोई विवाद देखने को नहीं मिला है और देखिए ऐसा हो गया। कंट्रोवर्सी हुई भी तो विराट कोहली के विकेट को लेकर, जो भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा चेहरा हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नो बॉल विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। 

दरअसल मामला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच का है। रविवार को ई़डन गार्डन्स पर खेले गए इस मुकाबले में कोहली फुलटॉस गेंद पर कोर्टन बोल्ड आउट हुए, लेकिन कोहली इससे असहमत नजर आए। दरअसल ये गेंद काफी ऊंची होने के कारण इस पर काफी विवाद हो रहा है।

कोहली ने फील्ड अंपायर की ओर से आउट दिए जाने के बाद रिव्यू लिया था, लेकिन रिव्यू के बाद भी उन्हें आउट करार दिया गया, जिससे कोहली (Kohli) काफी नाराज दिखे। वो मैदान पर अंपायर्स के साथ बहस कर रहे थे और फिर बाहर जाते वक्त भी उनका गुस्सा साफ दिखा, जब उन्होंने बैट जमीन पर दे मारा। इतना ही नहीं विराट कोहली मैच के बाद भी अंपायर से इस मसले पर बात करते नजर आए। कोहली के इस विकेट पर क्रिकेट जगत भी बंटता नजर आ रहा है। उस अंपायर का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसके वाइड न देने पर विराट कोहली ने शतक लगाया था। जी हां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड केटलबोरो की। उन्होंने IPL में हुए इस नो बॉल विवाद पर क्या कहा है, आइए बताते हैं। 

2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले में केटलबोरो ने बेशक वाइड बॉल न देकर कोहली का 48वां वनडे शतक होने दिया था, लेकिन IPL नो बॉल विवाद में उन्होंने विराट कोहली से पल्ला झाड़ा है। इतना ही केटलबोरो ने तो कोहली पर सवालिया निशान खड़ा किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में केटलबोरो ने लिखा- 

Advertisement

इसमें ऑनफील्ड अंपायरों की क्या गलती है? यहां तक ​​कि सचिन तेंदुलकर को भी 20 से ज्यादा बार गलत आउट दिया गया है। 39 बार सचिन तेंदुलकर को गलत आउट दिया गया, न रिव्यू, न DRS, सचिन ने कभी शिकायत नहीं की, कभी अंपायरों से बहस नहीं की। 

ICC अंपायर केटलबोरो ने सचिन तेंदुलकर की मिसाल देते हुए IPL नो बॉल विवाद में अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल विराट कोहली आउट दिए जाने के बाद ऑनफील्ड अंपायरों से बहस करते नजर आए थे और इसको देखते हुए BCCI ने कोहली पर जुर्माना लगाया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से विराट कोहली (Virat Kohli) पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। BCCI ने 22 अप्रैल को खेले गए इस मैच में कोहली को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 का के अपराध का दोषी पाया है और उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: हादसे के बाद कितना बदल गए ऋषभ पंत? दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने खोला राज

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड