IPL 2024: हादसे के बाद कितना बदल गए ऋषभ पंत? दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने खोला राज

दो साल बाद IPL में वापसी करने वाले ऋषभ पंत इस सीजन थोड़े बदले नजर आ रहे हैं और ये बात दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी ने खुद मानी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi capitals player claims, big change in rishabh pant after the accident
दिल्ली कैपिटल्स के बड़े खिलाड़ी का दावा, हादसे के बाद पंत में आया बदलाव | Image: IPL

IPL 2024: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस सीजन काफी संघर्ष करती दिखी है। टीम ने अब तक खेले 8 मैचों में से सिर्फ 3 जीते हैं, जबकि 5 में उसे हार मिली है। दिल्ली के लिए न सही, लेकिन पंत के लिए व्यक्तिगत तौर पर ये सीजन काफी खास है, क्योंकि वो खतरनाक हादसे के कारण दो साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। 

पंत ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान के तौर पर वापसी की है, लेकिन वो काफी-काफी बदले नजर आ रहे हैं। ये हम नहीं, बल्कि उन्हीं के एक टीममेट ने कहा है। हादसे के बाद पंत में कितना बदलाव आया है? दिल्ली कैपिटल्स के एक बड़े खिलाड़ी ने इसका राज खोला है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो खिलाड़ी कौन है।

अक्षर पटेल ने पंत पर बात की

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत में हादसे के बाद बदलाव की बात दिल्ली के ही स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कही है। अक्षर पटेल ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान इस बारे में बात की। हादसे से पहले और बाद में ऋषभ पंत के गेम में क्या बदलाव आया है, सवाल के जवाब में अक्षर पटेल ने कहा- 

Advertisement

मुझे लगता है कि पंत में मैच्योरिटी और धैर्य ज्यादा आ गया है। पंत जैसे पहले थे और अब उनको देखता हूं तो बदलाव दिखता है। बात भी करते हैं तो पता चलता है कि मैच्योरिटी वाली बात है। पहले जब भी पंत आते थे तो कहते थे कि मैं ये कर दूंगा, वो कर दूंगा, मेरे से स्टार्ट करता था, लेकिन अब उन्हें भी पता चलता है कि ऐसा नहीं होता है। तो वो बहुत धैर्य से बात करते हैं कि मैं टाइम लूंगा, मैं मैच को फिनिश करने को देखूंगा। गेम तो वो खेल ही रहे हैं। अपने शॉर्ट्स लगा रहे हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि वो थोड़ा शांत होकर बात करते हैं। पंत इतना गुस्सा नहीं कर रहे हैं कि इसने गलत कर दिया, उसने गलत कर दिया। तो ये सब चीजें उसमें बदली हैं। 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 67 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। IPL 2024 में दिल्ली के 6 लीग मैच बचे हैं, जिसमें से 4 उसे अपने होम ग्राउंड यानि अरुण जेटली स्टेडियम पर खेलने है, जिसमें वो जीत हासिल करना चाहेगी। दिल्ली इस वक्त 8 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। 

ये भी पढ़ें- कोहली के आलोचकों को गांगुली ने दिखाया आईना, IPL का जिक्र कर कहा- ‘विराट 40 गेंदों पर…’

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड