IPL 2024: कुलदीप यादव को क्यों नहीं खिला रहा दिल्ली कैपिटल्स? सामने आ गई वजह

पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 सीजन में 4 में से 3 मैच हार गई है। उसकी गेंदबाजी फ्लॉप रही है। कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं, जिसकी वजह सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Capitals Spinner Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव को क्यों नहीं खिला रहा दिल्ली कैपिटल्स | Image: IPL

IPL 2024: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) IPL के मौजूदा सीजन में खराब दौर से गुजर रही है। टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 हारे हैं और 1 में ही जीत दर्ज की है। पंत (Pant) की शानदार वापसी से टीम की बैटिंग तो फिर भी ठीक लग रही है, लेकिन गेंदबाजी पर सवाल उठ रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के गेंदबाज काफी महंगे और फीके साबित हो रहे हैं, जिसका खामियाजा बल्लेबाजों और पूरी टीम को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कुछ मैचों में भारतीय अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का न खेलना भी समस्या खड़ी कर रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिरी दिल्ली कुलदीप को क्यों नहीं खिला रही है, अब इसकी वजह सामने आ गई है। 

कुलदीप को एहितयातन रेस्ट दिया गया

दरअसल कुलदीप यादव ‘ग्रोइन’ इंजरी से उबर रहे हैं और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट की ओर से एहतियात के तौर पर उन्हें रेस्ट की सलाह दी गई है। बता दें कि बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप को दिल्ली कैपिटल्स के जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच में चोट लग गई थी, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। चोट के कारण कुलदीप को अगले मुकाबलों से चूकना पड़ा, जिसके बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की अंतिम प्लेइंग-11 में वापसी हुई। 

Advertisement

IPL के एक सूत्र से जब कुलदीप की हालत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा- 

उन्हें मैच फिट होने के लिए कुछ समय लगेगा।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना भी संदेहजनक

Advertisement

दरअसल कुलदीप BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर हैं और T20 वर्ल्ड कप के उम्मीदवार हैं। ऐसे में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) की मेडिकल टीम की सलाह उनकी चोट और रिहैबिलिटेशन प्रबंधन में अहम होगी। IPL फ्रेंचाइजी के लिए भारतीय खिलाड़ी की चोट और चोट संबंधित चिंताओं की जानकारी NCA को देना अनिवार्य है। कुलदीप हालांकि सभी मुकाबलों के लिए टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और रविवार, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के आगामी मुकाबले में उनके खेलने पर भी संदेह बरकरार है।

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने अब तक 2 मैचों में 7.62 की इकोनॉमी से 3 विकेट झटके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 विकेट झटके थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: संकट में मुंबई इंडियंस, महादेव की शरण में कप्तान हार्दिक पांड्या; देखें Video

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड