SRH की मार बर्दाश्त नहीं कर सके दिल्ली के कोच पोंटिंग, LIVE मैच में इस खिलाड़ी की लगाई क्लास- VIDEO

DC vs SRH IPL 2024: DC के गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी तब डग आउट में बैठे रिकी पोंटिंग का टेंपर हाई हो रहा था। उन्होंने खलील अहमद की क्लास लगा दी।

ricky ponting angry on khaleel ahmed live match dc vs srh
गुस्से में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग | Image: ipl/bcci

SRH vs DC: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बाकी टीम एक तरफ और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) एक तरफ। ऐसा लग रहा है मानो वो हर मैच में अपने ही रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी यही सिलसिला जारी रहा। SRH के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की। इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेल रही DC के गेंदबाज इस मैच में लाचार नजर आए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रनों का पहाड़ खड़ा किया।

जब मैदान पर DC के गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी तब डग आउट में बैठे उनके हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का टेंपर हाई हो रहा था। उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने लाइव मैच में एक खिलाड़ी की क्लास लगा दी। ये पहली बार नहीं है जब पोंटिंग इस सीजन गुस्से में दिखे हैं। इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वो काफी गुस्से में दिखे थे और अपने खिलाड़ियों की क्लास लगाई थी।

लाइव मैच में फूटा पोंटिंग का गुस्सा

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को एक बार फिर 250 रनों का आंकड़ा क्रॉस किया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर उन्हें बल्लेबाजी का न्योता दिया और SRH ने कहा धन्यवाद। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने एक बार फिर 5वें गियर में बैटिंग शुरू की और 6.2 ओवर में 131 रनों की पार्ट्नर्शिप कर DC के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने पहले ओवर से ही DC के गेंदबाजों को रिमांड में लिया। ट्रेविस हेड और अभिषेक ने खलील अहमद को आड़े हाथों लिया और उनके खिलाफ ढेर सारे रन बनाए। इसके बाद दोबारा गेंदबाजी करने आए खलील ने फिर वही गलती की जो वो पहले कर रहे थे। 19वें ओवर में SRH के ऑलराउंडर शहबाज अहमद ने उन्हें 3 छक्के मारे और कुल 20 रन बना दिए। फिर क्या था रिकी पोंटिंग का पारा हाई हुआ। कैमरे का फोकस भी उन्ही पर था और इस दौरान उन्होंने खलील अहमद को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Advertisement

पॉइंट्स टेबल में SRH ने लगाई छलांग

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 67 रनों की शानदार जीत के बाद पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल पर जबरदस्त छलांग लगाई। वो इस मैच से पहले टॉप-4 से बाहर थे लेकिन अब नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। SRH ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं और 5 मैचों में जीत हासिल की है। उनका अगला मैच 25 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2024 में जल्द टूट सकता है एक और रिकॉर्ड, आरसीबी फिनिशर दिनेश कार्तिक को नही होगी कोई हैरानी

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड