IPL 2024: न ज्यादा रन बनाए, न विकेट लिए; फिर पंत को क्यों मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड? जान लें वजह

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 के मैच में गुजरात टाइटंस का काम-तमाम कर दिया है। दिल्ली ने गुजरात को 6 विकेट से रौंद दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rishabh Pant Won Player of The Match
ऋषभ पंत ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड | Image: IPL

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 में जबरदस्त वापसी की है। पहले लखनऊ और अब ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को पटखनी दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। 

लो से लो स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को पूरी तरह धो दिया है। दिल्ली ने गुजरात को उसी के घर पर 6 विकेट से धूल चटाई है। दिल्ली ने पहले गुजरात को 89 रन पर ढेर किया और फिर 90 रन के टारगेट को 8.5 ओवर में ही हासिल करके शानदार जीत हासिल की। दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत है। 

पंत बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, लेकिन यहां हैरानी की बात ये है कि न तो पंत ने ज्यादा रन बनाए और न ही विकेट लिए तो आखिर उन्हें ही क्यों ये अवॉर्ड दिया गया। चलिए आपको इसका कारण बताते हैं। पंत ने मैच में 11 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के के साथ 16 रन बनाए और टीम को जिताकर बाहर गए, लेकिन उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' नहीं चुना गया, बल्कि विकेट के पीछे उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वो आज इस अवॉर्ड के हकदार बने। 

Advertisement

दरअसल पंत ने इस मैच में विकेट के पीछे से चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में योगदान दिया। पंत ने विकेट के पीछे दो कैच पकड़े, जबकि दो बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया। बतौर विकेटकीपर इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए पंत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया। बता दें कि दिल्ली के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बाहर भेजने के मामले में उन्होंने अनुभवी दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। कार्तिक ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 4 बल्लेबाजों को बाहर भेजा था। वहीं दिल्ली के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने के मामले में ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए IPL में 10 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीते हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: जीत की राह ताक रही पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की कब होगी वापसी, आया फिटनेस अपडेट

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड