IPL में केविन पीटरसन की वापसी, दिल्ली कैपिटल्स ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, फैंस को लगा झटका

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है।

Delhi capitals appoints kevin pietersen as their mentor in ipl 2025
केविन पीटरसन बने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर | Image: x

Kevin Pietersen, Delhi Capitals Mentor: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच आईपीएल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मेगा इवेंट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की वापसी हो गई है। पीटरसन आईपीएल 2025 में बिल्कुल अलग रोल में नजर आने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पीटरसन को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। अपने पहली ट्रॉफी की तलाश में जुटी DC ने कोचिंग स्टाफ में कई बड़े बदलाव किए हैं। पीटरसन नए रूप वाले कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे जिसमें हेमांग बदानी (मुख्य कोच), वेणुगोपाल राव (क्रिकेट निदेशक), मैथ्यू मॉट (सहायक कोच) और मुनाफ पटेल (गेंदबाजी कोच) मौजूद हैं।

केविन पीटरसन बने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर

दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को टीम का मेंटॉर नियुक्त कर बड़ा फैसला लिया है। पीटरसन पहले भी दिल्ली की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने इस टीम (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) की कप्तानी की थी। उन्होंने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी नेतृत्व किया था। हालांकि आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद बतौर कोच पीटरसन की ये पहली परीक्षा होगी। 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 17 सीजन में सिर्फ एक फाइनल में जगह बनाई है। IPL 2025 से पहले फ्रेंचाइजी ने स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिलीज कर बड़ा फैसला किया। 23 मार्च से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा, इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 24 मार्च को ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान फ्लावर नहीं फायर है... इंग्लैंड का पैकअप करने के बाद अफगान कोच ने ऑस्ट्रेलिया को दी खुलेआम धमकी!

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड