IPL 2024: ‘ऑलराउंडर की भूमिका खतरे में…’ इंपैक्ट प्लेयर नियम पर खुलकर बोले अक्षर पटेल
IPL के बहुचर्चित इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी राय रखी है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी चीज की हो रही है तो वो ‘इंपैक्ट प्लेयर’ (Impact Player) नियम की है। IPL के इस नियम को लेकर ज्यादातर लोगों की राय नकारात्मक ही है, क्योंकि इससे ऑलराउंडर्स की भूमिका फीकी होती नजर आ रही है। इस कड़ी में अब भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने भी इस पर खुल कर बात की है।
IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे अक्षर पटेल ने इस नियम पर बयान दिया है। बाएं हाथ के बेहतरीन स्पिनर होने के साथ काबिल बल्लेबाज अक्षर पटेल (Axar Patel) का मानना है कि ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम से ऑलराउंडर्स की भूमिका खतरे में है।
अक्षर ने ऊपर आकर खेली थी शानदार पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मैच में बुधवार को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोशन के चलते तीसरे नंबर पर भेजे गए अक्षर ने 43 गेंदों में 66 रन बनाए थे और कप्तान ऋषभ पंत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को संकट से निकालकर 4 विकेट पर 224 रन तक पहुंचाया था। दिल्ली के एक समय पर 44 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। अक्षर और पंत की मजबूत साझेदारी ने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
Advertisement
अक्षर ने इस पर कहा-
एक ऑलराउंडर होने के नाते मेरा मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम से ऑलराउंडर्स की भूमिका खतरे में है। हर टीम इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर प्योर बल्लेबाज या गेंदबाज चाहती है। इससे ऑलराउंडर्स का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी ऑलराउंडर ने ‘जियो सिनेमा’ से बातचीत में कहा-
Advertisement
इंपैक्ट प्लेयर नियम से हर टीम ये सोचकर उतरती है कि उसके पास 6 बल्लेबाज या गेंदबाज हैं। इससे कई बार कन्फ्यूजन भी हो जाता है।
बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी इस नियम की आलोचना कर चुके हैं। दरअसल इस नियम से ऑलराउंडस को कम मौके मिल पाते हैं। ऐसे में उनके प्रदर्शन का आकलन करना मुश्किल होता है।