IPL में Deepak Chahar का Dhoni से छूटा साथ तो पत्नी जया का टूटा दिल! बोलीं- पूरी दुनिया के सामने...

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस में जाने के बाद उनकी पत्नी जया ने इमोशनल पोस्ट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
deepak chahar wife jaya heartbreak after deepak chahar
दीपक चाहर की पत्नी का इमोशनल पोस्ट | Image: INSTAGRAM/AP

IPL Mega Auction: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिया T20 लीग के आगामी सीजन का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। खिलाड़ियों को खरीदने में फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह पैसा बहाया है। रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगाई गईं हैं। 

सऊदी अरब के जेद्दा में हुए दो दिन के IPL मेगा ऑक्शन ने फैंस को रोमांच का ऐसा डोज दिया है, जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे, लेकिन इस बात से भी मुंह नहीं फेरा जा सकता कि खिलाड़ियों के इधर-उधर होने से फैंस काफी निराश हैं। फैंस छोड़िए भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की तो पत्नी का ही दिल टूट गया है, क्योंकि दीपक (Deepak) का एमएस धोनी से साथ छूट गया है। 

दीपक चाहर का CSK से छूटा साथ

दरअसल भारतीय स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) अब IPL में अब मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के लिए खेलते नजर आएंगे। वो टीम जो IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। ऐसे में दीपक के लिए IPL में नई पारी काफी शानदार होगी, लेकिन दीपक की पत्नी का दिल अभी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है, जिसके लिए दीपक चाहर ने 6 सीजन तक IPL खेला। 

Advertisement

धोनी की कप्तानी में किया IPL डेब्यू

IPL 2024 में भी दीपक CSK में ही थे, लेकिन चोट की वजह से खेल नहीं पाए थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 2016 में धोनी की कप्तानी में ही अपना IPL डेब्यू किया था। तब CSK पर 2 साल का बैन लगा हुआ था और धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कमान संभाल रहे थे। धोनी की कप्तानी में दीपक चाहर ने काफी कुछ सीखा और इंटरनेशनल लेवल पर अपना नाम बनाया।

Advertisement

दीपक चाहर को मुंबई ने खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2025 सीजन के लिए दीपक चाहर को टीम में रिटेन नहीं किया और उन्हें मेगा ऑक्शन में आना पड़ा। शानदार स्विंग बॉलर होने के चलते मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने दीपक चाहर में दिलचस्पी दिखाई। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच लंबी होड़ चली और फिर रेस में CSK की भी एंट्री हुई। CSK ने 8 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन मुंबई पीछे हटने को तैयार नहीं थी। वो दीपक चाहर को खरीदने का मन बना चुकी थी और आखिरकार मुंबई ने 9.25 करोड़ रुपए में बोली जीत ली और दीपक चाहर को खरीद लिया। 

दीपक के चेन्नई से मुंबई में जाने के बाद उनकी पत्नी जया चाहर ने सोशल मीडिया पर यादगार तस्वीरें शेयर की हैं और भावुक कैप्शन लिखा है। जया चाहर ने लिखा- 

स्टैंड में चियर करने से लेकर मैदान पर प्यार का जश्न मनाने तक जहां मैंने पूरी दुनिया के सामने ‘हां’ कहा। मेरा दिल हमेशा इस टीम से जुड़ा रहेगा। अद्भुत यादों के लिए हमेशा आभारी हूं। 

दीपक चाहर ने IPL मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा था और उन्हें मोटी रकम मिली। 2023 सीजन में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक मैच के दौरान स्टेडियम के स्टैंड पर सबके सामने जया को शादी के लिए प्रपोज किया था और जया ने हां कहा था। फिर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। जया चाहर ने अपने पोस्ट में इस यादगार का भी जिक्र किया है। 

ये भी पढ़ें- मजा तो जब है... IPL Mega Auction में अनसोल्ड रहने के बाद सरफराज खान का पहला रिएक्शन, क्या कहा?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड