DC vs RCB: दिल्ली के खिलाफ विराट कोहली के पास ऐतिहासिक मौका, IPL इतिहास में पहली बार होगा ऐसा कारनामा
DC vs RCB: आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक हुए सात मैचों में वो तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। विराट के पास दिल्ली के खिलाफ इतिहास रचने का शानदार मौका है। महज 11 रन बनाते ही वो एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Virat Kohli IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच में फैंस की नजरें सबसे अधिक विराट कोहली पर रहने वाली हैं, क्योंकि वो इस व्यक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
कोहली आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। अभी तक हुए सात IPL मैचों में वो तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। ऐसे में अगर वो अपने उसी फॉर्म को जारी रखते हैं और दिल्ली के खिलाफ 11 रन बना लेते हैं, तो कोहली के नाम एक 'विराट' रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जो आईपीएल के इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है।
DC के खिलाफ इतिहास रचने का मौका
आपको बता दें कि अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली अगर सिर्फ 11 रन बना लेते हैं, तो आईपीएल में उनके 9000 रन हो जाएंगे। ऐसे में विराट कोहली ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट से पहले आईपीएल में 9 हजार रन बनाने का कारनामा अभी तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया है।
8989 रनों के साथ टॉप पर
अगर बात करें कि विराट कोहली ने अभी तक कितने रन बनाए हैं, तो आपको बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट ने अपने आईपीएल में करियर में 274 मुकाबले खेले हैं और 8989 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में अभी तक 8 शतक और 66 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, विराट के अलावा, दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने अब तक 8 हजार रन भी नहीं पूरे किए हैं।
Advertisement
ऑरेंज कैप की रेस में विराट
अगर बात करें आईपीएल 2026 में अभी तक विराट का प्रदर्शन कैसा रहा है, तो विराट ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 152.55 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल 2026 में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है, जो गुजरात टाइटंस बनाया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: 38 मैचों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई तेज, कौन है रन और विकेट का नया किंग?