IPL 2024: न ज्यादा मैच, न ज्यादा रन; फिर भी डैरिल मिचेल ने तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने IPL में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक शानदार रिकॉर्ड तोड़ा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन रोमांचक मोड़ पर है। हर दिन फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं आए दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लग रही है। इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेल रहे डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने IPL में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
न्यूजीलैंड के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रविवार, 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में न तो बल्ले के साथ और न ही गेंद के साथ, एक अलग तरीके से सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ डाला। डैरिल मिचेल के न ज्यादा मैच हैं और न ज्यादा रन, फिर भी उन्होंने सचिन को पछाड़ दिया है।
IPL मैच में लिए 5 कैच
दरअसल डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने चेपॉक के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए इस IPL मैच में 5 कैच पकड़े। इसके साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Advertisement
बता दें कि भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने एक IPL मैच में 4 कैच लिए थे और वो सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब मिचेल ने उन्हें पछाड़ दिया है। सचिन ने IPL के पहले सीजन यानि 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में 4 कैच लपके थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) थे। नबी ने भी एक मैच में 5 कैच लिए हुए हैं। अब मिचेल ने नबी की बराबरी कर ली है।
मिचेल के नाम IPL का पहला अर्धशतक
Advertisement
32 वर्षीय डैरिल मिचेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में अपना पहला IPL अर्धशतक जड़ा। वन डाउन उतरे मिचेल ने 32 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। डैरिल मिचेल ने अब तक IPL में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 231 रन बनाए हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा रहे हैं। 2022 में उन्होंने राजस्थान के लिए 2 मैच खेले थे। बता दें कि डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को आगामी 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए न्यूजीलैंड की टीम में भी चुना गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से सोमवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।