IPL से तुलना कर Pak मीडिया ने पाकिस्तान टीम की उड़ाईं धज्जियां, जवाब देने लायक नहीं रहा PCB
पाकिस्तान मीडिया ने IPL का जिक्र करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक्सपोज किया है। T20 में पाकिस्तान के बैटिंग प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: भारत में इस वक्त दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग खेली जा रही है। IPL का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। IPL में आए दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। यही वजह है कि दुनिया का कोई भी टूर्नामेंट IPL के आसपास भी नहीं है। ये बात अब पाकिस्तानी मीडिया (Pakistan Media) ने भी मान ली है।
इतना नहीं पाक मीडिया ने IPL से तुलना करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की धज्जियां तक उड़ा दी हैं। मीडिया ने ऐसे तीखे सवाल पूछे हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जवाब देने लायक नहीं रहा।
पाकिस्तान की बैटिंग पर उठाए सवाल
दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को कई मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लाहौर में हुए इस संवाददाता सम्मेलन में खुद PCB चीफ मोहसिन नकवी मीडिया से रूबरू हुए। PCB ने इस दौरान पाकिस्तान की वाइट बॉल और रेड बॉल टीम के नए कोच के नामों की घोषणा की, लेकिन इस दौरान मीडिया ने पाकिस्तान टीम को लेकर कई ऐसे सवाल पूछे, जिसके PCB के पास कोई सटीक जवाब नहीं थे। इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने IPL का जिक्र करते हुए T20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की बैटिंग पर सवाल उठाए। पत्रकार ने पूछा-
Advertisement
हम 200 तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और उधर भारत में IPL खेला जा रहा है, जिसमें 20 ओवर में 287 का स्कोर बन रहा है। ऐसे हम कैसे वर्ल्ड कप खेलेंगे।
पत्रकार ने ये सवाल पाकिस्तान टीम के असिस्टेंट कोच अजहर महमूद से पूछा, इसलिए इसका जवाब उन्होंने दिया। पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने कहा-
आपको थोड़े से स्टैट्स बता देता हूं। इस वक्त T20 में हम जो एवरेज स्कोर कर रहे हैं, वो पहले बैटिंग करते हुए 157 है और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 155 है। जो टॉप टीम है, इस वक्त दुनिया की, भारत और ऑस्ट्रेलिया, उनका औसतन स्कोर क्रमश: 189 और 186 है। ये जो सीरीज हुई है, वो हमें बहुत अच्छे अंतर से जीतनी चाहिए थी। देखिए हम किसी का निरादर नहीं कर सकते। न्यूजीलैंड के ये आने वाले स्टार खिलाड़ी हैं।
'पाकिस्तान टीम में अनुशासन की कमी'
Advertisement
पाकिस्तान के सहायक कोच अजहर महमूद ने कहा-
न्यूजीलैंड ने अच्छा क्रिकेट खेला। उनके पास जो टैलेंट था, उन्होंने उसके साथ अनुशासित क्रिकेट खेला। हमारी चीजों में अनुशासन की कमी आती है। विकेटों के बीच में दौड़ और फिटनेस बहुत बड़ी चीज है। न्यूजीलैंड ने कल 20 रन बचाए और आखिरी दो मैचों में 15 सिंगल भागे और हमने सिर्फ 5-6 भागे। तो ये एक मसला है। पर हम खिलाड़ियों को मोटिवेट करेंगे, ताकि उनका फिटनेस लेवल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बराबर हो जाए। मैं आखिरी दो सालों की बात करूं तो पाकिस्तान जब मैच जीता है, तब उसने औसत स्कोर 173 का बनाया है। हमने यही टारगेट रखा था, इस सीरीज में भी।
बता दें कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप से पहले हुई 5 मैचों की T20 सीरीज 2-2 से बराबर रही है। दो मैच न्यूजीलैंड और दो मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।