EXCLUSIVE/ CSK vs PBKS: धोनी के सामने होगा अर्शदीप सिंह का इम्तिहान? पिता बोले- 'एक सिंगल प्लेयर से...'

2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अर्शदीप सिंह आज IPL में धोनी के सामने होने वाले हैं, जहां उनका कड़ा इम्तिहान होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arshdeep Singh Father Darshan Singh spoke on Dhoni's challenge front of his Son
अर्शदीप के सामने धोनी की चुनौती पर बोले पिता दर्शन सिंह | Image: IPL

IPL 2024: दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग IPL अब रोमांचक मोड़ पर है। प्लेऑफ का चरण शुरू होने वाला है। इस बीच IPL में आज बड़ा मुकाबला होने वाला है। जोशीले खिलाड़ियों वाली पंजाब किंग्स के सामने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की चुनौती है। 

चेन्नई के चेपॉक के मैदान पर हो रहे IPL 2024 के इस 49वें मुकाबले में सबकी निगाहें पंजाब के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर रहने वाली हैं, जिनका आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुने गए अर्शदीप सिंह के सामने आज कप्तानों के कप्तान और दुनिया के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी की चुनौती होने वाली है। अर्शदीप सिंह बनाम धोनी के कॉम्पिटिशन को फैंस कैसे देख रहे हैं, वो छोड़िए, खुद अर्शदीप के पिता इसे कैसे देख रहे हैं, हम आपको वो बताते हैं। 

'एक प्लेयर से कुछ नहीं होता'

दुनिया के बेस्ट फिनिशर के सामने गेंदबाजी करने को कैसे देखते हैं और क्या अर्शदीप सिंह का धोनी के सामने इम्तिहान होगा? रिपब्लिक भारत के इस सवाल के जवाब में अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने कहा- 

Advertisement

किसी भी टीम में एक सिंगल प्लेयर से कुछ नहीं होता। ठीक है धोनी हैं, लेकिन एक टीम कॉम्बिनेशन होता है और CSK का काफी अच्छा कॉम्बिनेशन है। एक मैच होगा और पंजाब की जो पिछली जीत है, उससे सभी फैंस को उम्मीद है कि पंजाब उलटफेर कर सकता है। बाकी मैच में पता चल जाएगा, धोनी भी आएंगे और उनकी टीम भी। 

IPL में CSK और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 CSK ने जीते हैं, जबकि 13 में पंजाब ने बाजी मारी है। IPL 2024 सीजन में अब तक पंजाब और CSK में एक भी बार भिड़ंत नहीं हुई है, लेकिन अब दोनों टीमों के बीच बैक टू बैक मुकाबले होने वाले हैं। आज चेन्नई पंजाब की मेजबानी कर रही है, जबकि अगला मैच 5 मई को धर्मशाला में पंजाब की मेजबानी में होगा। 

Advertisement

पिछले मैच में पंजाब ने मचाया था कोहराम

बता दें कि पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में कोहराम मचाया था। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों ने ऐसा गदर मचाया था कि KKR के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे। इस मैच में पंजाब की गेंदबाजी खराब रही थी, जिसके चलते KKR ने 20 ओवर में 261 रन का विशाल स्कोर बना डाला था। अर्शदीप सिंह ने मुकाबले में 2 विकेट लिए थे, लेकिन वो थोड़े महंगे साबित हुए थे। आज भी अर्शदीप के सामने बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वो वापसी करना चाहेंगे। IPL 2024 सीजन की बात करें तो अर्शदीप ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL मैच के बाद हार्दिक ने की बड़े भाई की सेवा, प्रदर्शन न सही इस अंदाज से जीता फैंस का दिल; VIDEO

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड