IPL मैच के बाद हार्दिक ने की बड़े भाई की सेवा, प्रदर्शन न सही इस अंदाज से जीता फैंस का दिल; VIDEO

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL के इस सीजन काफी फीके दिखे हैं। प्रदर्शन न सही, लेकिन उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में खास अंदाज से सबका दिल जीता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hardik Pandya With His Elder Brother After IPL Match
हार्दिक पांड्या ने IPL मैच के बाद की बड़े भाई क्रुणाल की सेवा | Image: IPL

IPL 2024: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। IPL के मौजूदा सीजन में हार्दिक के साथ जो कुछ हुआ, शायद उसे वो कभी न भुला पाएं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद से हार्दिक को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हार्दिक की समस्या तब और बढ़ गई, जब उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की इस IPL सीजन हालत खस्ता हो गई। 

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मंगलवार, 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मुकाबला खेला, जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने 4 विकेट से मैच गंवाया और ये इस सीजन की मुंबई की सातवीं हार है। हार्दिक पांड्या अब तक न तो बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर पाएं हैं। उनकी कप्तानी भी खराब रही है। प्रदर्शन न सही, लेकिन हार्दिक ने लखनऊ के खिलाफ मैच में अपने एक खास अंदाज से सबका दिल जीता। 

बड़े भाई क्रुणाल की सेवा करते दिखे हार्दिक

दरअसल हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले के बाद अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की सेवा करते नजर आए, जो लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो IPL मैच के बाद अपने बड़े भाई के पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement
बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के पैर दबाते हार्दिक पांड्या

दोनों भाई मैदान पर बैठे हुए हैं और हार्दिक क्रुणाल के घुटने दबा रहे हैं। ये वीडियो खुद लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया है। LSG ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-

जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है।

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच काफी प्यार है। दोनों भाई एक साथ एक ही परिवार की तरह रहते हैं। बता दें कि हाल ही में हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने 21 अप्रैल को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। दोनों भाईयों की IPL टीम की बात करें तो इस दोनों में काफी फर्क नजर आ रहा है। हार्दिक की कप्तानी मुंबई जहां टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है तो वहीं केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ के लिए दावे को मजबूत किया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अर्शदीप की T20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री पर बोले पिता दर्शन सिंह- ‘बेटा पूरा करेगा मेरा ख्वाब’

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड