IPL के पहले मैच में ही धमाका करने वाले पृथ्वी शॉ की बढ़ी मुसीबत, कसा पुलिस का शिकंजा; क्या है मामला

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से IPL खेल रहे युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पर मुसीबत आई है। शॉ के खिलाफ एक इंफ्लुएंसर से छेड़छाड़ के आरोप में जांच के आदेश दिए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Capitals Player Prithvi Shaw
छेड़खाड़ के आरोप में पृथ्वी शॉ के खिलाफ जांच के आदेश | Image: IPL

Prithvi Shaw in trouble, Caught in case of influencer Molesting: IPL खेल रहे भारतीय युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर मुसीबत आ पड़ी है। शॉ ने इस सीजन का अभी एक ही मैच खेला है और उनके लिए बुरी खबर आ गई है। दरअसल शॉ पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं। 

मुंबई के एक कोर्ट ने बुधवार को पुलिस को क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ पिछले साल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल की छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। अदालत ने हालांकि शॉ और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज न करने के लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की गिल की दलील खारिज कर दी।

शॉ ने आरोपों का खंडन किया है। इंफ्लुएंसर सपना गिल ने आरोप लगाया था कि शॉ ने अंधेरी में एक पब में उनके साथ छेड़खानी की थी। गिल को फरवरी 2023 को अन्य लोगों के साथ शॉ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सेल्फी लेने को लेकर उनकी बहस हुई थी। गिल फिलहाल जमानत पर हैं।

जमानत मिलने के बाद वो शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने अंधेरी हवाई अड्डा थाने पहुंची। पुलिस के मामला दर्ज न करने पर उन्होंने मजिस्ट्रेट अदालत की शरण ली।

Advertisement

बता दें कि शॉ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2024 सीजन का पहला मैच खेला था और पहले मैच में ही बल्ले से शानदार पारी खेली थी। शॉ ने 27 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों के दम पर ताबड़तोड़ 43 रन बनाए थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL: चेन्नई सुपर किंग्स को अगले मैच में बदलना पड़ेगा प्लान, ये अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेलेगा मुकाबला

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड