IPL में आएगा मजा, जिस गुजरात टाइटंस को छोड़ मुंबई के कप्तान बने हार्दिक; पहले मैच में उसी से भिड़ंत

IPL 2024 में फैंस को बेहद मजा आने वाला है। दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पहले ही मैच में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat Titans & Mumbai Indians IPL Match
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच IPL मैच | Image: IPL-File

Mumbai Indians captain Hardik Pandya faces Gujarat Titans in the opening match of IPL 2024: दुनिया की सबसे मशहूर T20 लीग IPL के 2024 सीजन में फैंस को बहुत मजा आने वाला है। फैंस का रोमांच दोगुना होने वाला है। यूं तो IPL में कई पुरानी राइवलरी हैं, लेकिन इस बार फैंस को एक जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलने वाली है।

फैंस को ये राइवलरी तब देखने को मिलेगी, जब भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरेंगे। दरअसल हार्दिक पांड्या जिस गुजरात टाइटंस को छोड़ कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, टूर्नामेंट के पहले मैच में वो उसी गुजरात टाइटंस से भिड़ने वाले हैं। 

कब और कहां होगा मुंबई-गुजरात की भिड़ंत?

मौजूदा IPL चैंपियन और धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2024 के ओपनिंग मैच में विराट कोहली की फ्रेंचाइजी RCB की मेजबानी करेगी। वहीं 2023 सीजन की फाइनिस्ट गुजरात टाइटंस अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या की नई फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये महामुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि हार्दिक 2023 सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे और टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इतना ही नहीं 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस को IPL चैंपियन बनाया था, लेकिन अब हार्दिक मुंबई के कप्तान के रूप में IPL खेलेंगे, जहां से उन्होंने अपना IPL करियर शुरू किया था। 

Advertisement

BCCI ने आधा शेड्यूल जारी किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल IPL 2024 सीजन के पहले 17 दिनों और शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जो 7 अप्रैल तक खेले जाएंगे। धोनी की चैंपियन फ्रेंचाइजी CSK 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2024 के ओपनिंग मैच में RCB की मेजबानी करेगी। वहीं 2023 सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या की नई फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisement

पहले फेज का शेड्यूल इस प्रकार 

बता दें कि पहले IPL 2024 के पहले फेज के शेड्यूल के दौरान 4 डबल हेडर मुकाबले होंगे। 22 मार्च को टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद 23 मार्च को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स सीजन का पहला खेलेंगे, जो दोपहर को मोहाली में होगा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का अभियान उसी दिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स भी सीजन के पहले रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपने सीजन की शुरुआत कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- हो गया IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, ओपनिंग मैच में इस दिन आमने-सामने होंगे धोनी और कोहली

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड