हो गया IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, ओपनिंग मैच में इस दिन आमने-सामने होंगे धोनी और कोहली

भारतीय क्रिकेट फैंस के सबसे चहेते टूर्नामेंट IPL के 2024 सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। 22 मार्च को ओपनिंग होगा, जिसमें धोनी और कोहली आमने-सामने होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MS Dhoni & Virat Kohli
एमएस धोनी और विराट कोहली | Image: IPL

IPL 2024 schedule announced, tournament will start from March 22: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL के 2024 सीजन के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। IPL 17वें के सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के बीच होगा। 

BCCI ने आधा शेड्यूल जारी किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल IPL 2024 सीजन के पहले 17 दिनों और शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जो 7 अप्रैल तक खेले जाएंगे। धोनी की चैंपियन फ्रेंचाइजी CSK 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2024 के ओपनिंग मैच में RCB की मेजबानी करेगी। वहीं 2023 सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस अपने पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या की नई फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

पहले फेज का शेड्यूल इस प्रकार 

Advertisement

बता दें कि पहले IPL 2024 के पहले फेज के शेड्यूल के दौरान 4 डबल हेडर मुकाबले होंगे। 22 मार्च को टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद 23 मार्च को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स सीजन का पहला मैच खेलेंगे, जो दोपहर को मोहाली में होगा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का अभियान उसी दिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स भी सीजन के पहले रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपने सीजन की शुरुआत कर रही हैं।

पहले फेज में दिल्ली में एक भी मैच नहीं

Advertisement

लोकसभा चुनाव को देखते हुए और देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली में 2024 सीजन के पहले चरण में एक भी मैच नहीं होगाा। दिल्ली कैपिटल्स अपने दोनों घरेलू मैच वाइजैग यानि विशाखापटनम में खेलेगी। BCCI ने बयान में साफ किया है कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- धोनी के शहर में Ind-Eng की भिड़ंत, रांची टेस्ट में अब तक फेल नहीं हुई टीम इंडिया; देखें रिकॉर्ड

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड