धोनी के शहर में Ind-Eng की भिड़ंत, रांची टेस्ट में अब तक फेल नहीं हुई टीम इंडिया; देखें रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम धोनी के होमटाउन रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलने वाली है। आपको जानकर खुशी होगी कि यहां भारत एक भी टेस्ट नहीं हारा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MS Dhoni & Indian Cricket Team
एमएस धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम | Image: PTI/BCCI

Fourth Test between India and England in Dhoni's city Ranchi, See Record: तीसरे टेस्ट (3rd Test) में इंग्लैंड (England) के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का कारवां अब धोनी के शहर रांची (Ranchi) आ पहुंचा है। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की जन्मभूमि रांची में भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच भिड़ंत होने वाली है।

भारत और इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच रांची (Ranchi) में शुक्रवार, 23 फरवरी से चौथा टेस्ट खेला जाने वाला है। इसके लिए दोनों टीमें कड़ी तैयारी कर रही हैं। पिच को लेकर काफी चर्चा चल रही है। रांची (Ranchi) की पिच कैसी होगी। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी या स्पिनर्स कारगर रहेंगे? सबके जहन में ये सवाल है। पिच बेशक जैसी भी हो, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि रांची में टीम इंडिया (Team India) एक भी टेस्ट में फेल नहीं हुई है। धोनी (Dhoni) के होमटाउन में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है।

रांची में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर रांची में टीम इंडिया अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। बता दें कि रांची में अब तक दो सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले गए हैं। यहां पहला मुकाबला 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा मुकाबला उसके दो साल बाद 2019 में हुआ था, जहां विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी और 202 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगा। 

Advertisement

टीम इंडिया ने नेट पर जमकर किया अभ्यास

भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची टेस्ट के लिए नेट्स पर जमकर अभ्यास किया है। 

Advertisement

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर सभी युवा खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया है। 

रोहित के लिए खास है रांची का मैदान 

बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए रांची का मैदान बहुत खास है, क्योंकि रोहित ने 2019 में यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 28 चौकों और 6 छक्कों की मदद से पहली पारी में 212 रन बनाए थे। रोहित की इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 497 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके आगे साउथ अफ्रीका टिक नहीं पाया। 

बहरहाल रांची में शुक्रवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में भारत की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी तो वहीं इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए जीत और ड्रॉ की उम्मीद करेगा। 

ये भी पढ़ें- IPL से बाहर हुए भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, कब करेंगे क्रिकेट में वापसी? जान लीजिए

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड