IPL 2024: धोनी ने चला बड़ा दांव, रोहित, कोहली और पंत को शिकार बनाने वाले की कराई CSK में एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 के बीच डेवन कॉनवे की जगह टीम में एक धांसू खिलाड़ी को शामिल किया है, जिसका भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CSK Named Richard Gleeson as Replacement of Devon Conway
CSK ने डेवन कॉनवे की जगह एक धांसू खिलाड़ी को टीम में शामिल किया | Image: IPL

IPL 2024: 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मौजूदा IPL सीजन में धमाल मचा रही है। CSK ने अब तक खेले 6 में से 4 मैच जीते हैं और वो प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। चेन्नई (Chennai) के सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच अब धोनी ने एक और बड़ा दांव चला है। उन्होंने टीम में एक ऐसे धांसू खिलाड़ी की टीम में एंट्री कराई है, जो रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों को शिकार बना चुका है। 

पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस सीजन अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे (Devon Conway) के उपलब्ध न होने के बावजूद टीम का टॉर्प ऑर्डर परफॉर्मेंस बेहतर रहा है, लेकिन अब जब कॉनवे चोट के कारण पूरी तरह IPL से बाहर हो गए हैं तो टीम ने उनकी जगह एक खिलाड़ी को चुना है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) हैं।

CSK टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ओपनर डेवन कॉनवे (Devon Conway) की जगह इंग्लैंड (England) के दाएं हाथ के फास्ट बॉलर रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) को टीम में शामिल किया है।

भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

Advertisement

36 वर्षीय रिचर्ड ग्लीसन तेज गेंदबाज हैं, जो इंग्लैंड के लिए 6 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इतना ही नहीं ग्लीसन ने अपना T20 डेब्यू भारत के खिलाफ ही किया था। 2022 में एजबेस्टन में भारत के खिलाफ T20 मुकाबला उनका पहला इंटरनेशनल मैच था, जिसमें रिचर्ड ग्लीसन ने घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। रिचर्ड ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था। रिचर्ड के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 6 T20 मैचों में कुल 9 विकेट चटकाए हैं।

बता दें कि रिचर्डसन बिग बैश लीग और द हंड्रेड जैसे तमाम लीग टूर्नामेंट्स में खेलते हैं और उन्होंने अब तक 90 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 101 विकेट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को उनके 50 लाख रुपए के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया है। कॉनवे का बाहर होना CSK के लिए नुकसानदायक तो है, लेकिन क्लीसन के रूप में उन्हें तगड़ा बॉलर मिला है, जो CSK के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: न ज्यादा रन बनाए, न विकेट लिए; फिर पंत को क्यों मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड? जान लें वजह

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड