अपडेटेड 22 March 2025 at 12:13 IST

तलाक के बाद RCB के पुराने साथी से मिले चहल, IPL 2025 से पहले सामने आया वीडियो, फैंस बोले- धोखा मत देना...

Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से तलाक हो चुका है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ग्लेन मैक्सवेल के साथ दिख रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Yuzvendra Chahal and Glenn Maxwell
Yuzvendra Chahal and Glenn Maxwell | Image: instagram

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो चुका है। अब वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में बिजी हो गए हैं। इस साल उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब चहल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ग्लेन मैक्सवेल के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। 

ये वीडियो खुद पंजाब किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया गया है जिसमें चहल और ग्लेन मैक्सवेल की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। अब फैंस इस वीडियो पर प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल संग मस्ती करते दिखे चहल

पंजाब किंग्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर अपने पहले IPL मैच की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। मैक्सवेल गेंद उठाकर फेंक रहे थे कि इतने में चहल पीछे से आते हैं और दोनों एक-दूसरे के गले लग जाते हैं। इसे शेयर करते हुए टीम ने कैप्शन में लिखा- मैक्स है ना।

ये वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया है और फैंस दोनों खिलाड़ियों को एक साथ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। एक ने लिखा- ‘ये पंजाब नहीं, आरसीबी का बॉन्ड है’ तो दूसरा लिखता है- ‘जब दो आरसीबी वाले मिल जाते हैं’। एक फैन तो इमोशनल ही हो गया और कमेंट करते हुए लिखता है- ‘मैक्सी भाई, आप चहल को धोखा मत देना, उनका दिल कमजोर है’। 

Advertisement

चहल और धनश्री का क्यों हुआ तलाक?

गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने चहल और धनश्री की तलाक की अर्जी मंजूर कर ली है। खबरों की माने तो, दोनों के रिश्ते में 2022 से ही दूरियां आने लगी थीं। वो पिछले 18 महीनों से अलग भी रह रहे थे। एक्स कपल ने कोर्ट में बताया कि दोनों कंपैटिबिलिटी की वजह से अलग हो रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘मैम भी तो ट्रेंड…’; जब पैपराजी ने धनश्री से तलाक पर किया सवाल, ऐसा था चहल की एक्स-वाइफ का रिएक्शन, VIDEO

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 12:13 IST