बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान, IPL के बीच लाया ‘बंगाल प्रो T20 लीग’

IPL के रोमांच के बीच बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने बड़ा फैसला लिया है। CAB ने IPL की तर्ज पर स्टेट में बंगाल प्रो T20 लीग शुरू करने का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CAB announces 'Bengal Pro T20' league on the lines of IPL
कैब ने आईपीएल की तर्ज पर ‘बंगाल प्रो टी20’ लीग की घोषणा की | Image: IPL/X

Bengal Cricket Association Big Announcement: IPL का रोमांच जारी है। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय T20 लीग का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने बड़ा ऐलान किया है। टूर्नामेंट की इस हाई डिमांड पर CAB स्टेट क्रिकेटर्स और फैंस के लिए ‘बंगाल प्रो T20’ लीग लेकर आया है। 

बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने हालांकि घोषणा की कि इस लीग में सिर्फ राज्य के खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे। इस लीग का 21 दिन का पहला सीजन जून में होगा, जिसमें 8 पुरुष और महिला टीम हिस्सा लेंगी। बंगाल प्रो T20 में IPL के मॉडल और उसके खेलने की परिस्थितियों का पालन किया जाएगा, लेकिन CAB अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि राज्य के बाहर के खिलाड़ियों और कोच को इस लीग का हिस्सा बनने की मंजूरी नहीं होगी।

मेंस लीग ईडन गार्डन्स पर होगी, जबकि साल्ट लेक के जाधवपुर विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर महिला मुकाबलों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में हर दिन दो मुकाबले होंगे। हर पुरुष टीम में 17, जबकि महिला टीम में 16 खिलाड़ी होंगे। स्नेहाशीष ने कहा-

सभी 8 टीम फ्रेंचाइजी आधारित होगी जो पहली बार (क्षेत्रीय T20 लीग में) होगा। हमने अब तक फ्रेंचाइजी को अंतिम रूप नहीं दिया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। टीमें पूरी तरह से फ्रेंचाइजी के स्वामित्व में होंगी और सभी खिलाड़ियों को वेतन सीमा के अनुसार भुगतान किया जाएगा। CAB लीग के लिए कोई खर्च नहीं उठाएगा। 

पता चला है कि CAB 8 फ्रेंचाइजियों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (लखनऊ सुपर जाइंट्स), बंधन बैंक, श्राची ग्रुप और रश्मि सीमेंट सहित अन्य से बातचीत कर रहा है। कैब ने 2020-21 में एक क्षेत्रीय T20 टूर्नामेंट आयोजित किया था, लेकिन एक सीजन के बाद इसे बंद करना पड़ा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL के दीवानों को मिलेगा डबल डोज, फिर से शुरू होगी चैंपियंस लीग! BCCI की इन बोर्डों के साथ चर्चा

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड